एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में प्री मानसून बारिश का दौर शुरू, IMD का आज इन इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी

Weather Today in Rajasthan: मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है. यहं बिजली भी गिरने की आशंका है.

Rajasthan weather forecast: राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है. शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने शनिवार को भी पूर्वी राजस्थान के इन इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. इसे देखते हुए पूर्वी राजस्थान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.  इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है.

शुक्रवार को कहां-कहां हुई बारिश
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. वहीं पश्चिम राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग ने शनिवार को भी इन संभागों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है. पश्चिम राजस्थान का मौसम आज भी शुष्क बने रहने का अनुमान है.

इन इलाकों के लिए है येलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है और बिजली गिर सकती है. इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है.

उमस ने भी बढ़ाई परेशानी

प्री-मानसून के आने के साथ ही वातावरण में नमी बढ़ने से उमस शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार  करौली में शुक्रवार सुबद 100 फीसदी आर्द्रता रिकॉर्ड की गई. वहीं सिरोही, पाली के जवाई बांध, डबोक, चित्तौड़गढ़ और अलवर में 80 या उससे अधिक आर्द्रता रिकॉर्ड की गई. वहीं पिलानी, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, संगरिया-हनुमानगढ़, फतेहपुर सीकर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया.  ऐसे में उमस के साथ चिलचिलाती गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: विधायक भरत सिंह ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, कालीसिंध बांध के मुद्दे पर वसुंधरा राजे पर लगाया ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget