एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: बिपरजॉय के कारण राजस्थान के इन इलाकों में अगले कुछ घंटे में हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट

Weather Today in Rajasthan : मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट है.

Rajasthan Weather Forecast: बिपरजॉय तूफान के कारण राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने मंगलवार को कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों के येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे को बारिश होगी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. बिपरजॉय चक्रवात की वजह से जालौर में 36 घंटे में 456 मिमी यानी 18 इंच बारिश दर्ज की गई. 

कहां के लिए है ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यहां बिजली गिरने की भी आशंका है. इस दौरान इन इलाकों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान बिजली की लाइनों और पेड़ों के आसपास खड़ा होने से बचने की सलाह दी है. उसने लोगों से सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और घरों में बिजली के प्लग निकाल देने की अपील की है.

कहां के लिए है येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार ने अजमेर, अलवर, भरतपुर, करौली, टोंक, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, दौसा, प्रतापगढ़,उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जयपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इन जिलों में इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान में कहां हुई सबसे अधिक बारिश

बिपरजॉय चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा बारिश जालोर में हुई. यहां 17 जून सुबह साढ़े आठ बजे से 18 जून की शाम साढे आठ बजे के बीच 456 मिमी यानी 18 इंच बारिश दर्ज की गई. इसी तरह आहोर (जालोर) में 471, भीनमाल 217, रानीवाड़ा 322, चितलवाना 338, सांचौर 296, जसवंतपुरा 332, बागोडा में 310 और सायला में 411 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. 

ये भी पढ़ें

Watch: 'जवाहरलाल नेहरू, जिन्ना और राहुल गांधी ने तोड़ा देश' कैलाश चौधरी का गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget