एक्सप्लोरर

Water Problem: राजस्थान में विकराल हुई पानी की समस्या, आपदा प्रभावित घोषित किए गए 10 जिले 

Rajasthan News: राजस्थान के 10 जिलों को आपदा प्रभावित (Disaster Affected) घोषित किया गया है. इन जिलों में दूरदराज के लोग कई किलोमीटर दूरी तय कर पानी लाने को मजबूर हैं. 

Water Problem in Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है और पानी की किल्लत (Water Problem) लगातार बढ़ती जा रही है. मानसून के आने में अभी काफी समय है लेकिन इस आपदा की स्थिति में देखा जाए तो कई जिलों में जल संकट देखने को मिल रहा है. जल संकट के मंडराते खतरे को देखते हुए प्रदेश के 10 जिलों को आपदा प्रभावित (Disaster Affected) घोषित किया गया है. इन जिलों में दूरदराज के लोग कई किलोमीटर दूरी तय कर पानी लाने को मजबूर हैं.

आपदा प्रभावित घोषित किए गए ये जिले
आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों से जिले की रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद
प्रदेश के 10 जिलों को आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदा प्रभावित जिले घोषित कर दिया है. चूरू, बाड़मेर, बीकानेर, जालौर, पाली, जैसलमेर, सिरोही, नागौर, जोधपुर और डूंगरपुर को आपदा प्रभावित जिला घोषित किया है. इन जिलों की कई तहसीलो में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है. इन जिलों में पानी का स्तर लगातार गिरता जा रहा हैं. वाटर ट्रेन भी चलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं साथ ही अन्य कई संसाधनों से पानी पहुंचाने के लिए जतन किया जा रहा हैं. करीब एक करोड़ लोग जल संकट से जूझ रहे हैं. 

जोधपुर जिले की 10 तहसील आपदा प्रभावित हैं 
जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जोधपुर जिले की 10 तहसील आपदा प्रभावित हैं इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है. पेयजल संकट से निपटने के लिए टीम का गठन किया गया है. जलदाय विभाग के अधिकारियों का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जोधपुर से पाली वाटर ट्रेन का संचालन किया जाएगा. प्रति फेरे में 2 एमएलडी पानी ले जाया जाएगा, जिसका प्रति फेरा का खर्च 4 लाख 50 हजार होगा. 

बनी हुई है पेयजल की समस्या 
प्रदेश के कई जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी को परिवहन किया जा रहा है ऐसी कई गांव ढाणी हैं जहां पेयजल की समस्या बनी हुई है. पेयजल की समस्या को सुलझाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम भी किया जा रहा है साथ ही आने वाले दिनों में आवश्यकता के अनुसार पानी के परिवहन को बढ़ाया जा सकता है. भीषण गर्मी में पश्चिमी राजस्थान के 3 जिले पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं. पीएचईडी के मुख्य अभियंता नीरज माथुर और विनोद भारती ने बताया कि पानी की समस्या को देखते हुए जल परिवहन के लिए वाटर ट्रेन चलाई जा रही है साथ ही इस अन्य जिलों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन का काम भी तेजी से चल रहा है.

प्रदेश के कई शहरों में जल परिवहन से सप्लाई
शहरी क्षेत्र में प्रदेश के 18 से 20 शहर जिसमें अजमेर, राजगढ़, तिजारा, सिवाना, बांदीकुई, बसवा, दौसा, अनूपगढ, बगरू, आमेट, देवगढ़, सिरोही, उनियारा, विराटनगर, जयपुर, पाली, जैसलमेर, सिरोही में जल परिवहन के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है.  

ये भी पढ़ें: 

Bhilwara News: तपती गर्मी में साइकिल पर काम करने वाले डिलीवरी ब्वॉय के लिए ट्विटर पर चला अभियान, अब बाइक से करेंगे डिलीवरी

Rajasthan: महंगाई की मार के बीच बढ़ेंगे दूध के दाम, जानें कितने रुपये प्रति लीटर हो सकता है महंगा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल-प्रियंका गांधी के आंदोलन में शामिल होंगे राजस्थान कांग्रेस के नेता, दिल्ली कूच का ऐलान
राहुल-प्रियंका गांधी के आंदोलन में शामिल होंगे राजस्थान कांग्रेस के नेता, दिल्ली कूच का ऐलान
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
गुलाबी सर्दी के सीजन में राजस्थान में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पास
गुलाबी सर्दी के सीजन में राजस्थान में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पास
कोटा में पीएम आवास योजना की किश्त के लिए रिश्वत, संविदाकर्मी गिरफ्तार
कोटा में पीएम आवास योजना की किश्त के लिए रिश्वत, संविदाकर्मी गिरफ्तार

वीडियोज

Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
INDIA Bloc March | SIR Controversy: विपक्ष का रण... CEC के इस्तीफे का लिया 'प्रण'! | Gyanesh Kumar
Rahul Gandhi Protest: दिल्ली टू चंडीगढ़ CEC के खिलाफ बवाल | Gyanesh Kumar | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बीच बोली बीजेपी, झूठ का चेहरा बेनकाब हो गया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
‘सब याद रखा जाएगा’, राहुल-प्रियंका के साथ बदसलूकी का कांग्रेस ने पोस्ट किया Video
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget