एक्सप्लोरर

Rajasthan: महंगाई की मार के बीच बढ़ेंगे दूध के दाम, जानें कितने रुपये प्रति लीटर हो सकता है महंगा

राजस्थान के उदयपुर में दूध उत्पादक संगठन विरोध में उतर आया है. संगठन किसानों की चिंता जाहिर करते हुए दूध के भाव 10 रुपए बढ़ाने की तैयारी कर रहा है.

Milk Price Hike in Udaipur: पेट्रोल-डीजल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के महंगाई से परेशान लोग की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है.  दरअसल, राजस्थान के उदयपुर में दूध उत्पादक संगठन विरोध में उतर आया है और दूध के दाम बढ़ाने की मांग कर रहा है. इसको लेकर बुधवार सुबह ही संगठन ने विरोध की आवाज को तेज कर दिया है. संगठन किसानों की चिंता जाहिर करते हुए दूध के भाव 10 रुपए बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में जिला कलेक्टर के साथ इसे लेकर बैठक होगी. बड़ी बात यह है कि विरोध को लेकर कुछ दूध सप्लायर ने दूध को सड़कों पर बहा दिया.

किसानों को पहुंच रही हानि
दुग्ध संगठन के पदाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जहां देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है. इसका असर दूध और भी पड़ रहा है. उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डेयरी कॉलेज में दूध के किसान को कितनी कॉस्ट आ रही है इसके बारे में जांच करवाई गई थी. इस पर कॉलेज से जांच के बाद प्रति लीटर 47 रुपए आ रहा था. इसमें गाय का खाना और पेट्रोल-डीजल सहित सभी खर्चे जोड़े गए थे. अभी दूध किसान 32-40 रुपए लीटर में दूध को बेच रहे हैं. ऐसे में उनके बहुत नुकसान हो रहा है और किसानों का घर खर्च तक नहीं चल पा रहा है.

सरस और डेयरी दुकानों को बेचेंगे इसी रेट में
उन्होंने बताय कि किसान या तो सीधा लोगों के घरों में दूध सप्लाई करते हैं या सरकार की सरस डेयरी या दुकानों पर. इन सभी जगह अब 45-47 रुपए लीटर में दूध दिया जाएगा. इससे आम आदमी को महंगा दूध लेना पड़ेगा. महेंद्र सिंह ने बताया कि सस्ते दूध के चक्कर मे नकली दूध को बढ़ावा मिल रहा है. लोग सेंटेथिक यानी पाउडर वाला दूध लोगों को दे रहे हैं. इसे बंद करने और किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए यह विरोध किया जा रहा है.

सड़कों पर बहाया दूध
बुधवार सुबह एक वीडियो वायरल होने लगी जिसमें जगह-जगह लोग अपनी टंकियों से दूध सड़कों लर बहा रहे थे. पहले तो लगा कि यह विरोध का तरीका है लेकिन महेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि विरोध के लिए रात से ही लगे हुए हैं. नकली दूध जो बेच रहे हैं उनको तलाश रहे थे. सुबह के लोगों को अपने दूध का सैम्पल देने को कहा तो उन्होंने दूध सड़कों पर उड़ेल दिया. जबकि हम कहते रहे कि इसका अन्य उपयोग भी हो सकता है. हालांकि कुछ किसानों का कहना है कि विरोध करते हुए दूध बहाया है ताकि आगे सप्लाई ना हो सके.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: अलवर में बैंक मैनेजर ने कार में किया सुसाइड, खुदकुशी के पहले फेसबुक पर लिखा 'RIP'

Rajasthan: वसुंधरा राजे का अशोक गहलोत सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- साजिश के तहत हिन्दू त्योहारों पर लग रहे प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget