एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विधानसभा में CM गहलोत को बताई अपनी जादूगरी

Rajasthan News: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) मंगलवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे. यहां पर विधानसभा में उन्होंने सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को अपनी जादूगरी बताई.

Jagdeep Dhankhar Visit Rajasthan: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को राजस्थान दौरे पर आए. जयपुर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) व पर्यटन मंत्री शकुंतला रावत (Shakuntala Rawat) ने उनकी अगुवानी कर स्वागत किया. राजस्थान विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी (CP Joshi) व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया. उपराष्ट्रपति धनखड़ विधानसभा में आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान सीएम और उपराष्ट्रपति के बीच हुआ संवाद सूबे की सुर्खियां बन गया.

सीएम ने धनखड़ से पूछी जादू की कला

अभिनंदन समारोह में सीएम अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में गवर्नर रहते हुए आपका और ममता बनर्जी का तीन साल का कार्यकाल चर्चा में रहा. लेकिन जब आप उपराष्ट्रपति के लिए प्रत्याशी बने तो आपने ऐसा क्या जादू किया कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप में आपका समर्थन किया. क्योंकि मुझसे बड़ा जादूगर तो कोई है नहीं. गहलोत ने तंज कसा कि 'पूरे देश को आश्चर्य हुआ कि कल तक तो आप रोज प्यार-मोहब्बत की बातें किया करते थे और कोई कमी नहीं रखते थे. तो क्या कारण था, कौन सा ऐसा जादू कर दिया कि ममता बनर्जी ने कहा कि हम तो एबसेंट रहेंगे.'

जादूगर की बात पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया जवाब

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपने संबोधन में सीएम गहलोत की बात का जवाब देते हुए कहा कि मैं राजनीति से परे हूं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह निर्णय क्यों लिया यह तो एक राजनीतिज्ञ ही प्रकाश डाल सकता है. मगर मैं जब उनसे मिला तो उनसे यह जरूर पूछा था कि मैंने कभी अपने कार्यकाल में कानून से बाहर जाकर कोई निर्णय लिया हो तो बताएं. जो नियमों में था मैंने वही कार्य किया. मगर मैं आज पहली बार राजस्थान की धरा से ममता बनर्जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि मेरे लिए उन्होंने यह कदम उठाया.

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बताई अपनी जादूगरी

इस समारोह में जब सीएम गहलोत ने खुद को बड़ा जादूगर बताया तो उपराष्ट्रपति धनखड़ भी अपनी जादूगरी बताने में पीछे नहीं रहे. उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जादूगरी का जादूगर तो ठीक है लेकिन मैंने भी चुरू विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसा जादू किया कि आज तक राजेंद्र राठौड़ वहां से नहीं हारे. धनखड़ ने पुराना किस्सा सुनाते हुए कहा कि 'जब मैं पश्चिम बंगाल का गवर्नर बना तो वहां महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी थीं. तब मैं राजस्थान की तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे से मिला. उस वक्त मैंने राजे से कहा कि आप भी एक महिला मुख्यमंत्री हैं तो मुझे कोई ऐसा जादू-टोना बताइए कि पश्चिम बंगाल में सब अच्छा रहे.'

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत हुए कांग्रेस चीफ तो उनकी जगह कौन होगा राजस्थान का सीएम? इन दो नामों की है चर्चा

Bundi News: राष्ट्रपति भवन और पीएमओ पहुंचा सऊदी अरब में फंसे 31 भारतीयों का मामला, उठाई जल्द वापसी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget