एक्सप्लोरर

Vice President Election: NDA ने जगदीप धनखड़ को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानें- कैसा रहा है उनका राजनीतिक करियर

Jagdeep Dhankar: बीजेपी ने शनिवार को अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जगदीप धनखड़ के नाम का ऐलान कर दिया. अभी जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं.

Rajasthan News: एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के बैठक में मंथन के बाद जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है. वे पश्चिम बंगाल में फिलहाल गवर्नर हैं. इसकी घोषणा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार शाम को की है बीजेपी संसदीय दल और राजग की बैठक के बाद जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया है. जेपी नड्डा ने कहा कि जगदीप धनखड़ को राजनीति और प्रशासन का बेहतर अनुभव है.

2019 में पश्चिमी बंगाल का राज्यपाल बनाया गया था
जगदीप धनखड़ का जन्म झुंझुनू जिले के सुदूर गांव में एक किसान परिवार में हुआ. अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल शिवपुरी की भौतिकी में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी की पहली पीढ़ी के पेशेवर होने के बावजूद वकालत के जरिए भारत के अग्रणी वकीलों में से एक बन गए. धनखड़ राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट प्रैक्टिस किया करते थे राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

Rajasthan News: जगदीप धनखड़ को NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, राजस्थान के इन नेताओं ने दी बधाई

जगदीप धनखड़ का अनुभव और राजनीतिक सफर 
जगदीप धनखड़ राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन विधायी अनुभव, विधायक और सांसद दोनों ही रह चुके हैं. 1989 के लोकसभा चुनाव में झुंझुनू से सांसद रहे. इसके बाद, उन्होंने संसदीय राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया. अजमेर जिले के किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए. जुलाई 2019 में, उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था. जहां उन्होंने कड़ी मेहनत की है और एक पीपुल्स गवर्नर के रूप में अपनी पहचान बनाई है.

जगदीप धनखड़ के नाम पर बनी सहमति
बीजेपी नेता शनिवार को बैठक के दौरान एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए नामों पर चर्चा की गई. उसके बाद उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जगदीप धनखड़ के नाम का ऐलान किया. जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं. 

कौन चुनता है उप राष्ट्रपति को?
देश के अगले उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए निर्वाचक मंडल, संसद के दोनों सदनों - लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य होते हैं. वर्तमान में बीजेपी के पास लोकसभा में 303 सदस्य हैं. जबकि राज्यसभा में उसके 91 सदस्य हैं. राज्यसभा में इन 91 सदस्यों के अलावा 5 मनोनीत सदस्य भी बीजेपी उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं.

देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हैं उनका कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है. अगले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है. 6 अगस्त को चुनाव होगा. अगर एक से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में सामने आते हैं तो उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होगा. इसी दिन मतगणना भी होगी. एनडीए के पास उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार को जिताने के लिए बीजेपी की अगुवाई वाले राजग के पास पर्याप्त संख्या बल है. इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति चुनाव की तरह इस चुनाव में भी बीजेपी को कुछ गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों जैसे बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस का समर्थन मिलने का भरोसा बना हुआ है.

Rajasthan News: राजस्थान के बावड़ियों का निखरेपा रूप, सीएम गहलोत ने पुनरुद्धार के लिए स्वीकृत की राशि

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget