एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: पूर्व CM वसुंधरा राजे का पलटवार, कहा- 'मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ मेरे लिए...'

Ex CM Vasundhara Raje News: आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पार्टी और अवाम के बीच के सियासी कद बढ़ाने के लिए नागौर में एक जनसभा को संबोधित किया.

Nagaur News: राजस्थान (Rajasthan) की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) जनसभा करने नागौर (Nagaur) पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर जमकर हमला बोला. पूर्व सीएम राजे ने अपने संबोधन में कहा कि 2003 से लेकर अब तक अशोक गहलोत को कभी बहुमत नहीं मिला. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत मुझे अपना सबसे बड़ा शत्रु और उनकी राह में कांटा मानते हैं. इसलिए उनकी तारीफ में मेरे लिए सद्भावना नहीं, दुर्भावना है. जैसे मुख में राम बगल में छुरी. उन्होंने सोच समझ कर मुझे नुक़सान पहुँचाने के लिए ऐसा बोला है. 

वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत निशाना साधते हुए कहा कि वे तो 20 साल से मेरे खिलाफ अमर्यादित और आपत्ति जनक भाषा बोलते आ रहें हैं जिसे भूली नहीं हूं मैं. राजनीति में दो किस्म के लोग हैं. एक कर्मवीर और दूसरा बयान वीर. बयान वीर बयान देने और कर्मवीर काम करने में माहिर होते हैं. बयान वीर कांग्रेस में खूब है, बीजेपी में नहीं हैं. एक बड़े बयान वीर धोलपुर से बोले, तो छोटे बयान वीर आज गुरुवार को अजमेर से बोल रहा है. कोई नागौर से बोलता है तो कहीं से बोलता है. चुनाव जो आ गये. ऐसे में सब का टारगेट मैं ही हूं. सबका एक ही मकसद है, मुझे कैसे हानि पहुंचे बस.

ना हम डरें, ना कभी डरेंगे- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

पूर्व सीएम राजे ने इस दौरान कहा कि हमारी संस्कृति में नारी पूजी जाती है, पर यहां तो जिधर देखो उधर ही महिला पर कीचड़ उछालने की प्रतिस्पर्धा चल रही हैं. एक महिला से इतना डर. उन्होंने आगे कहा कि अमर्यादित भाषा बोलना महिला के संस्कारों में नहीं है,पर ऐसे लोग कान खोल कर सुन लें- ना हम डरें, ना कभी डरेंगे. ना हम पीछे हटे, ना कभी हटेंगे. महिला शक्ति ठान लें तो तूफान भी रास्ता बदल लेते हैं. राजे ने हनुमान चालीसा की चौपाई सुनाई ‘सब सुख लहै तुम्हारी सरना,तुम रक्षक काहू को डरना.’ उन्होंने कहा कि अब महिलायें संगठित हो कर ऐसे लोगों को जवाब दें. 

जानकार जनसभा के निकाल रहे हैं कई मायने

इस जनसभा में जाने के दौरान वसुधरा राजे रास्ते भर में करीब 50 जगहों जोरदार स्वागत हुआ. उन्होंने कहा सरकार बदलो हालत बदल जाएंगे. सियासत के जानकार राजे के इस दौरे से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने की तैयारी के रुप में देख रहे हैं. राजे के इस दौरे के कई मायने निकाले जा रहे है, वहीं कुछ लोग इसे वसुंधरा राजे की जमीनी सियासत और पार्टी में खोई हुई जमीन को पुर्नस्थापित करने के रुप में देख रहे हैं. यहां से शेखावटी क्षेत्र में माहौल बनाने की तैयारी है. जिससे आने वाले चुनाव में इसका लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें: Kota: परिवार से दूरी नहीं कर पाया बर्दाश्त, NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने कर ली खुदकुशी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget