एक्सप्लोरर

Kota: परिवार से दूरी नहीं कर पाया बर्दाश्त, NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने कर ली खुदकुशी

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा शहर में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की खुदकुशी रुकने का नाम नहीं ले रही. अब एक और नाबालिग छात्र ने खुदकुशी कर ली है.

Kota News: कोटा में नीट (NEET) और (JEE) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की खुदकुशी (Suicide) करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अब कुन्हाड़ी के लैंडमार्क सिटी में रहने वाले कक्षा 11वीं के एक छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जान ले ली. स्टूडेंट कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था और करीब डेढ़ महीने पहले ही कोटा आया था. बताया जा रहा है कि परिवार से दूर रहने के कारण उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

कुन्हाडी थाना पुलिस ने बताया कि कोचिंग स्टूडेंट जिसकी उम्र 15 वर्ष है. यूपी के बुंदेलखंड का रहने वाला था. कोटा में वह गिर्राज रेजिडेंसी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. सुबह मां ने कॉल किया तो रिसीव नहीं किया. उसके बाद मां ने महावीर नगर में रहने वाले एक स्टूडेंट को फोन कर बेटे से बात कराने के लिए कहा. जब हॉस्टल में जाकर देखा तो रूम में फंदे पर लटका हुआ मिला. 

रात को 9 बजे एंट्री करके गया था
हॉस्टल संचालक भरत शर्मा ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे क्लास से आया था. उसके बाद खाना खाकर रात 8.30 बजे रूम में गया. 9 बजे एंट्री की थी. सुबह उसका दोस्त हॉस्टल पर आया तो पता चला कि वह फोन नहीं उठा रहा. रूम पर जाकर देखा तो अंदर से गेट लगा हुआ था. दरवाजे के पीछे से खिड़की खोलकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था. उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि वह चार बड़ी बहनों का इकलौता भाई था. पिता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं और मां सरकारी टीचर है. उसकी मौत के बाद घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.

कई छात्रों ने की खुदकुशी की कोशिश
वर्ष 2023 में सबसे अधिक खुदकुशी के मामले देखने को मिल रहे हैं. बीते पांच महीने में 8 कोचिंग स्टूडेंट्स ने खुदकुशी की है. जेईई की तैयारी कर रहे यूपी निवासी अली राजा ने आत्महत्या कर ली थी. वहीं 15 जनवरी को प्रयागराज के रहने वाले रणजीत (22) ने भी फंदा लगाकर सुसाइड किया था. 19 जनवरी को जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की, स्टूडेंट ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी. समय रहते स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया.

विज्ञान नगर इलाके में एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की, स्टूडेंट हॉस्टल की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूद गया था। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.  8 फरवरी को कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लेडमार्क सिटी इलाके में एक छात्रा ने मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग के 10वें माले से कूदकर सुसाइड कर लिया. छात्रा कृष्णा बाड़मेर की रहने वाली थी.

इन छात्रों ने दे दी अपनी जान
24 फरवरी को यूपी के बदायूं का रहने वाले 17 साल के अभिषेक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था. वह नीट की तैयारी कर रहा था. 26 अप्रेैल को जवाहर नगर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया था. उसने हॉस्टल के रूम में फांसी लगा ली थी. मृतका राशि जैन (19) एमपी के सागर की रहने वाली थी, जो एक साल से कोटा में रहकर नीट की कोचिंग कर रही थी. 9 मई को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग के 10वें माले से कूदकर एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. स्टूडेंट नासिर (22) बेंगलुरु का निवासी था.

ये भी पढ़ें-

Jan Sangharsh Yatra: हजारों समर्थकों के सचिन पायलट ने शुरू की पदयात्रा, कहा- 'राजनीति आग का दरिया है, तैर कर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget