एक्सप्लोरर

राजस्थान स्कूल हादसे में अब तक 7 मासूमों की मौत, घायलों और परिजनों से मिले वसुंधरा राजे और शिक्षा मंत्री

Rajasthan School Building Collapse: झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई और 28 घायल हैं. वसुंधरा राजे और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की.

राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलौद सरकारी स्कूल की इमारत शुक्रवार (25 जुलाई) सुबह उस समय ढह गई जब बच्चे प्रार्थना सभा में एकत्र हो रहे थे. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 बच्चों की मौत हो गई जबकि 28 घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर है. 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने बेटे सांसद दुष्यंत सिंह के साथ अस्पताल पहुंचीं और घायल बच्चों से मुलाकात कर परिजनों को सांत्वना दी. वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी मनोहर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीड़ित परिवारों से मिलकर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

शिक्षा विभाग की लापरवाही पर भड़कीं वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस हादसे के लिए शिक्षा विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते विभाग ने जर्जर स्कूल भवन की पहचान कर बच्चों को किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा होता, तो यह त्रासदी टाली जा सकती थी. 

उन्होंने मांग की कि प्रदेश के सभी स्कूलों का सर्वे कर जर्जर इमारतों को चिन्हित किया जाए और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए. राजे ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए अपील की कि ऐसे मामलों में राजनीति न की जाए और मानवीय संवेदनाएं प्राथमिकता हों.

प्रदर्शन, पथराव और हिरासत की घटनाएं

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने गुराड़ी सर्कल और झालावाड़ के SRG अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी. कांग्रेस नेता नरेश मीणा भी प्रदर्शन में शामिल हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया. फिलहाल 20 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 12 झालावाड़ और 8 मनोहर थाना में इलाजरत हैं.

सरकार का भरोसा और राहत के वादे

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि मृत बच्चों के परिवारों को सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी और घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. इस बीच, झालावाड़ एसपी अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि शवों को आज (26 जुलाई) परिजनों को सौंपा जाएगा. प्रशासन की ओर से हादसे की जांच और सुरक्षा उपायों को लेकर काम शुरू कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget