एक्सप्लोरर

Job Vacancy in Rajasthan: बीएसएफ में निकली 1284 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास है योग्यता, शानदार है सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Job in BSF: इस परीक्षा में बैठने के लिए आयु सीमा में थोड़ा बदलाव किया गया है. भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए.

Job Vacancy in BSF: राजस्थान में सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) को बढ़ाने और मजबूत करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है. ऐसे में बड़ी संख्या में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की वैकेंसी निकली है, जो कि यहां के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने 1284 पदों पर वैकेंसी निकाली है. 

10वीं पास उम्मीदवार BSF की ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसमें उम्मीदवारों का चुनाव रिटन टेस्ट फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा. इसमें ख़ास बात यह है कि BSF (border security force) में होने वाली इस भर्ती में 1220 पोस्ट मेल और 64 पोस्ट फीमेल कैंडिडेट के लिए रिजर्व हैं. इससे बड़ी संख्या में राजस्थान की युवतियों को ज्वॉइन करने का अवसर मिलेगा. कोरोना के बाद यह बड़ा अवसर है जब बीएसएफ में जाने की तैयारी की जा सकेगी. इसके लिए खास बात है कि किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है.

यह होगी उम्र सीमा
इस परीक्षा में बैठने के लिए आयु सीमा में थोड़ा बदलाव किया गया है. भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी. हालांकि, एससी, एसटी (SC/ST) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी. जबकि, ओबीसी (OBC) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा 3 साल की छूट मिलेगी.

सैलरी में भी हुआ है बदलाव
इस नौकरी में जाने वालों के लिए सैलरी भी ठीक है. BSF में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 21,700 से लेकर 69,100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी. पहले की तुलना में यह बेहतर बताया जा रहा है. 

ऐसे होगा सलेक्शन
इस परीक्षा में चुनाव की प्रक्रिया कुछ ऐसी होगी कि उम्मीदवारों का सलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा. जिसमें CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) या OMR आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के मल्टी चॉइस सवाल शामिल होंगे. पेपर में कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे. अंग्रेजी और हिंदी में दोनों में लिखे होंगे. इसके क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट होगा. जिसमें सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी.

ऐसे करना होगा अप्लाई
परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं. इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें. इसका बाद लॉगिन करना है और फिर आवेदन फॉर्म भरना होगा. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Siyasi Scan: छात्र राजनीति में हार के बाद किसी चुनाव में नहीं मिली शिकस्त, पार्टी का अध्यक्ष बनने से चूक गया था ये दिग्गज नेता

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget