एक्सप्लोरर

'आरक्षण समाप्त करने का भ्रम...', जयपुर में मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

Jaipur News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर आरक्षण समाप्त करने का भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बजट गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के विकास पर केंद्रित है.

Rajasthan News: केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमजन के बीच आरक्षण समाप्त करने का भ्रम फैलाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के विकास को केंद्रित करते हुए बजट पेश किया.

मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी है जिसने देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है, चुनावों में संविधान में आरक्षण समाप्त करने की अफवाह फैलाई, वहीं दूसरी ओर बीजेपी है जहां विकास करने के लिए 4 जातियां बांटी गई है. इनमें गांव, गरीब, किसान और महिला को शामिल किया गया है.

कुछ ऐसा रहा है बजट
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्रीय बजट में इन्फ्राटेक्चर, टूरिज्म, शहरी विकास, उद्योग और ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य की भी रूपरेखा बनाई गई है. इसमें केंद्र सरकार के साथ प्रत्येक राज्य, जिला और गांव की भी भूमिका होगी. केंद्र सरकार का यह बजट देश हित के साथ प्रदेश के हित में और आम लोगों के हित में तो है ही, इसके साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है. बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन का भी ध्यान रखा है. देश की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में से राजस्थान की 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था अगले पांच सालों में होनी है.

पर्यटन पर हो रहा है काम
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्रीय बजट राजस्थान में विकास के साथ विरासत के विकास का भी ध्यान रखा गया है. राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में पूरे भारत में विशेष स्थान रखता है. पर्यटन के क्षेत्र में पूरे देश की जीडीपी का 5 फीसदी राजस्थान कवर करता है. केंद्रीय बजट में उद्योग पर निवेश को ध्यान में रखते हुए 12 नए औद्योगिक पार्क डेवलप करने की घोषणा की है, इनमें से 1 राजस्थान के जोधपुर-पाली मारवाड पार्क भी है.

ये भी पढ़ें: 'पश्चिम बंगाल से हिंदू और उद्योगपति कर रहे पलायन,' जोधपुर में गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget