एक्सप्लोरर

Udaipur Bahubali Hills: उदयपुर के मशहूर ‘बाहुबली हिल्स’ का होगा विकास, पर्यटकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Udaipur News: लेक और पर्यटन सिटी उदयपुर में पर्यटकों और शहर को संवारने के लिए कई विकास कार्य होने जा रहे हैं. उदयपुर की नगर विकास प्रन्यास की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं.

Udaipur News: लेक और पर्यटन सिटी उदयपुर में पर्यटकों और शहर को संवारने के लिए कई विकास कार्य होने जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम निर्णय उदयपुर के बड़ी तालाब स्थित बाहुबली हिल्स्स का हुआ है. जहां पर पर्यटन को लेकर बढ़ावा दिया जाएगा. बता दें कि बाहुबली हिल्स उदयपुर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. पिछले 5 साल से यहां लगातार पर्यटन बढ़ रहा है. यहां बारिश के समय सबसे ज्यादा पर्यटन होता है. बाहुबली हिल्स्स को संवारने के लिए वहां पाथवे से लेकर पार्किंग तक बनाई जाएगी. वहां सीमेंट का क्रंकीट खड़ा नहीं कर उसे वहां मिट्टी और वहीं के पत्थर को काम में लिया जाएगा.

विभिन्न विकास कार्य के लिए 96 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी

पिछले दिनों नगर विकास प्रन्यास (यूआइटी) ट्रस्ट की बैठक में यूआईटी चेयरमैन और जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में निर्णय किए गए. ट्रस्ट ने बाहुबली हिल्स्स पर विभिन्न विकास कार्य के लिए 96 लाख रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की. इस टूरिज्म स्थल के विकास को हाथ में लिया गया.

हिल्स्स के टॉप पर भी काम किया जाएगा

पहले चरण में अभी जो छोटा सा रास्ता है उसे ठीक करते हुए वहां पाथवे का निर्माण किया जाएगा. नीचे पार्किंग स्थल, प्रवेश का रास्ता और जन सुविधाएं विकसित की जाएंगी. ग्रीन पॉकेट को लेकर पौधरोपण भी किया जाएगा. हिल्स्स के टॉप पर भी काम किया जाएगा. पाथवे में सीनियर सिटीजन के बैठने के प्रबंध किए जाएंगे.

फतेहसागर के लिए ये है निर्णय

उदयपुर शहर का दिल फतेहसागर झील में भी पर्यटन दृष्टि के तहत विकास कार्य होंगे. नगर विकास प्रन्यास सचिव अरुण कुमार हासिजा ने बताया कि ट्रस्ट ने फतहसागर और उदयसागर झील में नियमित सफाई के लिए नई डिविडिंग मशीन खरीदने का भी निर्णय लिया. इसमें मशीन का पांच वर्ष के लिए संचालन और संधारण भी होगा. दोनों मशीन के लिए 4.90 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति देते हुए उसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया.

शहर के विकास के अन्य कार्य की जानकारी

शहर से सटे मनवाखेड़ा से तितरड़ी, कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र जाने के लिए एन.एच-8 बाइपास पर अण्डरपास निर्माण होगा.

अम्बेरी के खसरा संख्या 2275, 2277 तथा राजस्व ग्राम वाडा के खसरा संख्या 326, 327, 328 न्यास खातेदारी भूमि में 60 फीट सड़क का निर्माण.

चित्रकूट नगर आवासीय योजना और राजस्व ग्राम भुवाणा, सुखेर, अम्बेरी आदि में सड़क सुदृढीकरण और पेच रिपेयरिंग का कार्य.

न्यू आर.टी.ओ. से 100 फीट और 60 फीट जंक्शन तक जाने वाली 60 फीट सड़क का सुदृढ़ीकरण.

मुख्य 100 फीट रोड से मीरा नगर स्कीम और भुवाणा गांव को जोड़ने वाली 60 फीट रोड का निर्माण.

मीरा नगर ब्लॉक-सी में 30 फीट, 40 फीट, 60 फीट और 80 फीट सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य.

दक्षिण विस्तार योजना, बलीचा में सामुदायिक भवन के चारों ओर सड़क निर्माण.

टाइगर हिल्स योजना (लई का गुड़ा) में सड़क निर्माण. 

पिछोला रिंग रोड पर एलइडी लाइटें लगेगी.

दूधतलाई से सीसारमा गांव (पिछोला रिंग रोड) पर पीसीसी पोल लगा एलईडी लाइट लगाई जाएगी.

हवाला गांव से बड़ी गांव तक प्रस्तावित 60 फीट रोड़ मार्गाधिकार में आ रही 11 के.वी और एल.टी लाइन की शिफ्टिंग की जाएगी. यहां ऑक्टागोनल पोल लगा एलईडी लाइट लगाई जाएगी.

यहां बनेंगे नाले

वाड़ा ढिकली में तालाब से एन.एच-27 के बाईं तरफ कच्चे नाले को पक्का किया जायेगा.

बांकी हिल्स्स से राजस्व ग्राम बलीचा के खसरा नं. 655 तक आरसीसी नाला निर्माण.

पेट्रोल पम्प से यूनिवर्सिटी सड़क तक जाने वाली 100 फीट सड़क के सहारे मिसिंग लिंक नाला निर्माण.

ये भी पढ़ें-

REET Paper Leak मामले में सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सीएम अशोक गहलोत बोले- रद्द होगी परीक्षा

Rajasthan Weather Report: राजस्थान के कई इलाकों में कायम है सर्दी का असर, जानें- राजधानी जयपुर का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget