एक्सप्लोरर

उदयपुर के रिसॉर्ट में इवेंट की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 14 युवतियों सहित 29 गिरफ्तार

Udaipur News: उदयपुर के स्वर्णगढ़ रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ. पुलिस ने मौके से 15 पुरुष ग्राहकों और 14 युवतियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. यह एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है.

Rajasthan Crime News: झीलों की नगरी उदयपुर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. शहर के बाहरी इलाके अम्बेरी स्थित प्रतिष्ठित स्वर्णगढ़ रिसॉर्ट में 'इवेंट' के नाम पर चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 14 युवतियों और 15 युवकों सहित कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई ने पर्यटन नगरी में चल रहे ऐसे अवैध धंधों पर एक बड़ी चोट की है.

उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने अनैतिक गतिविधियों और देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे. इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के कुशल पर्यवेक्षण और सीओ पश्चिम कैलाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में सुखेर थानाधिकारी रविंद्र चारण और उनकी टीम के अन्य सदस्य शामिल थे.

पैसों के बदले रिसॉर्ट में अनैतिक देह व्यापार करवाते 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वर्णगढ़ रिसॉर्ट, अम्बेरी के संचालक हर्षवर्धन शाह और एक महिला नरगिस मिलकर एक संगठित देह व्यापार रैकेट चला रहे हैं. बताया गया कि ये लोग बाहर से युवतियों को बुलाते थे और पैसों के बदले रिसॉर्ट में अनैतिक देह व्यापार करवाते थे. सूचना की सत्यता जांचने और पुख्ता सबूत जुटाने के लिए पुलिस टीम ने एक रणनीति बनाई.

टीम में से एक सदस्य को बोगस ग्राहक बनाकर रिसॉर्ट में भेजा गया. पुलिसकर्मी ने रिसॉर्ट संचालक हर्षवर्धन शाह और नरगिस से संपर्क किया, जिन्होंने 'इवेंट' की आड़ में युवतियों को उपलब्ध कराने की बात कही. ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने सूचना की पुष्टि होने के बाद, पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के रिसॉर्ट पर तत्काल दबिश दी.

15 पुरुष ग्राहकों और 14 युवतियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने जब रिसॉर्ट में छापा मारा तो रिसॉर्ट में बड़े पैमाने पर अनैतिक गतिविधियां चलती दिखाई दी. पुलिस ने मौके से 15 पुरुष ग्राहकों और 14 युवतियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान से पता चला है कि इस रैकेट में विभिन्न राज्यों के लोग शामिल थे, जो दर्शाता है कि यह एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है.

गिरफ्तार पुरुषों में गुजरात के भाटिदांगार, रावत, भावनगर, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर और अमरेली जैसे जिलों के निवासी शामिल हैं, वहीं महिला आरोपियों में दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश  के नीमच और इंदौर, उत्तर प्रदेश के ललितपुर और राजस्थान के जयपुर व कोटा की युवतियां शामिल हैं. यह इंगित करता है कि इस देह व्यापार के नेटवर्क की जड़ें कई राज्यों में फैली हुई थीं.

पुलिस की प्रशंसा की जा रही

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है, जिसमें इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और रिसॉर्ट संचालकों की भूमिका की गहनता से पड़ताल की जा रही है. इस सफल कार्रवाई से उदयपुर में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है और पुलिस की प्रशंसा की जा रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget