एक्सप्लोरर

Udaipur News: पत्थरबाजों पर चलाए जाने पंप एक्शन गन से पुलिस पर हमला कर भागा तस्कर, पहाड़ियों पर तलाशी जारी

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में पुलिस पर उस गन से हमला किया गया जिसका इस्तेमाल केवल पुलिस करती है. इस गन का इस्तेमाल पत्थरबाजों को तितर-बितर करने के लिए किया जाता है.

Udaipur Crime News: उदयपुर (Udaipur) संभाग में अफीम-डोडा की तस्करी (Smuggling) के मामले सामने आते रहते हैं. यहां तक कि कई बार पुलिस तस्कर आमने-सामने हो जाते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग होती है. तस्कर फायरिंग में देशी कट्टा या पिस्टल का उपयोग करते हैं लेकिन राजसमंद (Rajsamand) में एक ऐसी ही मुठभेड़ में तस्करों ने पहली बार पंप एक्शन गन का इस्तेमाल किया है. यह वही पंप एक्शन गन (Pump Action Gun) है जिसका पुलिस उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल करती है. इसका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों को नियंत्रित करने में भी किया जाता रहा है.
 
पंप एक्शन गन में रबर की बुलेट आती है. यह रबर बुलेट किसी को लग जाए तो वह इस कदर घायल होता है कि कुछ देर तक उठ भी नहीं पाता. इससे किसी की जान नहीं जाती. उधर, एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के केलवा थाने के सामने नाकाबंदी चल रही थी. सुबह करीब 8 बजे मारुति सुजुकी ब्रेजा राजसमंद की तरफ से आई जिसको रुकने का इशारा किया गया. चालक ने कुछ दूर पहले ही कार को रोका और गेट खोलकर बाहर आया. उसने पंप एक्शन गन से पुलिस जाप्ता को जान से मारने की नियत से पांच फायर किए. फिर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में अपनी सर्विस पिस्टल से एक राउंड फायर किया तो चालक वाहन में सवार होकर राजसमंद की तरफ भागा.
 
कार की तलाशी में मिले अफीम और बंदूक
थोड़ी दूरी पर वाहन को रोका गया. उसमें बैठे दोनों व्यक्ति फाटक खोलकर भागने लगे जिनमें से एक व्यक्ति को वाहन की फाटक पर ही पकड़ लिया गया और व्यक्ति जो वाहन चला रहा था वह भाग गया. पकड़े गए व्यक्ति ने पूछने पर अपना नाम किसनाराम बताया. कार की तलाशी ली तो उसमें 9 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे मिले जिसमें अफीम डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया. वाहन में चालक के पास वाली आगे की सीट पर एक आग्नेय हथियार पंप एक्सन गन और पांच कारतूस मिले. सभी कट्टों का वजन किया तो कुल वजन 161.200 किलोग्राम निकला. उधर, पुलिस तस्करों की तलाश के लिए पहाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget