एक्सप्लोरर

Udaipur News: 17 साल बाद ओवरफ्लो हुआ उदयपुर का बड़ी तालाब, गांवों और नहरों से होकर इस झील में जा रहा है पानी

Rajasthan News: उदयपुर में एक ऐसा नजारा दिखा जो 17 साल बाद सामने आया है. यहां का प्रसिद्ध बड़ी तालाब ओवर फ्लो हुआ है और पानी का वेग भी तेज है. गांवों नहरों से होता हुआ पानी फतहसागर झील में जा रहा है.

Rajasthan News: उदयपुर में मानसून (Monsoon 2023) पूरी तरह से सक्रिय है. तेज उमस के बाद लगभग रोजाना अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है. लगभग सभी छोटे और बड़े जलाशय लबालब हो चुके हैं. इसमें एक ऐसा नजारा दिखा जो 17 साल बाद सामने आया है. यहां का प्रसिद्ध बड़ी तालाब ओवर फ्लो हुआ है. इसके पानी का वेग भी तेज है. गांवों और नहरों से होता हुआ यह पानी झील में जा रहा है. कुछ युवा तो इसे देख चौक गए. जल संसाधन विभाग भी आश्चर्य में हैं क्योंकि बड़ी से इतना तेज प्रवाह 17 साल पहले देखा गया था. जानिए क्या है माहौल.

किस चीज के लिए मशहूर है बड़ी तालाब

दरअसल बड़ी तालाब उदयपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर है. यह तालाब प्री वेडिंग शूट के लिए फेमस है. इसके आसपास में फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है.इस तालाब में पानी की आवक सिर्फ उबेश्वर महादेव के घाट से होती है. दो दिन पहले देखा होगा कि रील बनाने के चक्कर में नदी के तेज बहाव में दो युवक पुलिया पर फंसे थे. यह वही पानी है जो बड़ी में जा रहा था. इसी पानी से बड़ी तालाब छलक गया है. इसके इतिहास की बात करें तो इसे 1600ई में महाराणा राज सिंह ने बनवाया था ताकि लोगों को पानी का संकट ना हो. अब यह पिकनिक स्पॉट बना हुआ है. यहीं नहीं इसके पास बाहुबली हिल है, जहां ट्रेकिंग कर पहुंचा जाता है.यहीं से बड़ी तालाब को खूबसूरती दिखती है.

फतगसागर झील में कैसे आ रहा है पानी
बड़ी तालाब तेज प्रवाह में छलका इसकी तो खुशी है ही, इसके उदयपुर वासियों के लिए दोहरी खुशी यह है कि यह पानी शहर की 'हार्टबीट' फतहसागर झील में समा रहा है. अभी फतहसागर में मदार एनिकट से तो पानी आ ही रहा था, अब बड़ी तालाब के कारण दो तरफा आवक हो रही है. बड़ी तालाब 1 फीट ओवरफ्लो चल रहा है. यह पानी शहर के बड़ी गांव से होकर हवाला गांव में निकलने वाली नहर के जरिए फतहसागर में आ रहा है. लेकिन हवाला गांव में नहर का आकार छोटा हो जाने से पानी खेतो व सड़कों पर आ गया है. वर्ष 2006 के बाद पहली बार इतना तेज़ बहाव के साथ बड़ी का पानी फतहसागर में आ रहा है.

उदयपुर के जलाशयों की स्थिति

फतहसागर के चारों गेट 3-3 इंच खुले हुए हैं, पिछोला झील पूरी भर चुकी है. इससे स्वरूपसागर 2 फीट ओवरफ्लो चल रहा है, उसके दो गेट 8-8 इंच खुले हैं. सीसारमा नदी तीन फीट आठ इंच अवोरफ्लो चल रही है. वहीं मदार नहर के लिए चिकलवास हेड तन फीट और टेल दो फीट ओवरफ्लो चल रही है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के गौमुख कुंड में बह रही तेज जल धारा, दोनों शिवलिंग डूबे, लोगों के जाने पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget