एक्सप्लोरर

आदमखोर के हमले से लोगों में दहशत, उदयपुर में पैंथर ने ली तीन लोगों की जान

Panther Attack in Rajasthan: जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पैंथर के हमलों के मामले बढ़े हैं. यहां पर मई से अब तक पैंथर के हमले में 9 लोग जान गंवा चुके हैं. इन घटनाओं को रोकने के लिए टीम बुलाई गई है.

Udaipur News Today: राजस्थान के उदयपुर में इन दिनों पैंथर के हमले से दहशत फैली हुई है. उदयपुर के गोगुन्दा क्षेत्र में पैंथर के हमले में पिछले तीन दिनों के अदंर तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले 8 सितंबर को उदयपुर जिले के ही झाडोल क्षेत्र में पैंथर ने एक महिला को अपना शिकार बनाया था, जिसका सिर कटा शव जंगलों में मिला था. 

पैंथर हमलों में मरने वालों में तीन महिला और एक पुरुष शामिल है. उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पैंथर के आतंक से लोग दहशत में हैं. वन विभाग पैंथर की तलाश में जुटा है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है.

वन विभाग अभी तक आदमखोर पैंथर को तलाश करने में नाकाम रहा है. हालिया तीन मौतों ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है. पैंथर को पकड़ने के लिए विशेष टीम बुलाई गई है, इसके अलावा आर्मी भी ग्राउंड जीरो पर उतर कर तलाशी अभियान में जुटी है.

आर्मी ने भी शुरू की तलाश
उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में पैंथर को पकड़ने के लिए आर्मी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. जंगल में पैंथर की तलाश की जा रही है, लेकिन उसकी मूवमेंट दिखई नहीं दे रही है. वन विभाग की टीम लगातार जंगल में तलाशी अभियान में जुटी है.

पैंथर के जरिये 5 किलोमीटर के दायरे में तीन लोगों का शिकार करने से ग्रामीणों में दहशत है. वन विभाग के आला अधिकारियों ने रात भर जंगलों के पास ही डेरा डाले रखा और टीम के साथ पैंथर के मूवमेंट पर नजर रखी, लेकिन उसका कहीं नामों निशान नहीं दिखाई पड़ा.

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस टीम ने रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और करीब 3 लोकेशन पर नाइट विजन दूरबीन लगा कर निगरानी की गई.

वन विभाग ने लगाए गए पिंजरे
रात 2 से 3 बजे तक नाइट विजन ड्रोन से पैंथर को तलाश करने की कोशिश की गई, लेकिन वो कहीं नजर नहीं आया. वन विभाग की टीमों ने उण्डीथल, भेवड़िया और उमरिया सहित अलग-अलग जगहों पर निगरानी की. पैंथर ने जिन तीन जगहों पर हमला किया था, वहां पर पिंजरे लगाए गए हैं.

इसके अलावा एक संभावित जगह पर भी पिंजरा लगाया गया है. इन पिंजरों की निगरानी के लिए थोड़ी दूर पर टीमें तैनात की गई है. इस क्षेत्र में पिछले कुछ समय से पैंथर के हमलों के मामले बढ़े हैं. यहां पर बीते मई माह से अब तक पैंथर हमले में 9 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

अलग-अलग लोकेशन पर टीम तैनात
एसडीएम नरेश सोनी ने बताया कि जहां पर पैंथर के मूवमेंट की जानकारी मिली, वहां पर पिंजरा लगाया गया है. उन्होंने बताया कि उदयपुर, राजसमंद और जोधपुर से तीन टीमें आई हैं. तीनों को हमने अलग- अलग लोकेशन पर भेजा गया है. हमारी टीम मौके पर तैनात है जहां पर पहली घटना हुई है.

एसडीएम नरेश सोनी ने कहा कि पैंथर के मूवमेंट की जानकारी मिलते ही वहां पर टीम पहुंच जाएगी. उन्होंने बताया कि इस मामले में आर्मी का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है. वो यहां पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी कर रहे हैं. प्रशासन की टीम भी यहां पर मौजूद है. पांच पिंजरे लगाए हैं, जल्द ही पैंथर पकड़ में आ जाएगा.

(उदयपुर से चेतन कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: राइजिंग राजस्थान में IAS अधिकारियों से क्यों ली जा रही सलाह, CM ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप के दोषी आसाराम को जेल या बेल? राजसाथान हाई कोर्ट ने सुना दिया फैसला, सजा रहेगी बरकरार
रेप के दोषी आसाराम को जेल या बेल? राजसाथान हाई कोर्ट ने सुना दिया फैसला
Weather Live Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather Live: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Dungarpur News: 'चालान नहीं, लोगों की जान बचाना मकसद', डूंगरपुर में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का बड़ा अभियान
'चालान नहीं, लोगों की जान बचाना मकसद', डूंगरपुर में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का बड़ा अभियान
'मुझसे फोन पर बात करते हुए फंदे पर लटकी', अनु मीणा मौत मामले में फरार पति ने जारी किया वीडियो
'मुझसे फोन पर बात करते हुए फंदे पर लटकी', अनु मीणा मौत मामले में फरार पति ने जारी किया वीडियो

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
'पूरी तरह पागल हो गए हैं', अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN पर क्यों भड़के ट्रंप?
'पूरी तरह पागल हो गए हैं', US के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN पर क्यों भड़के ट्रंप?
RCB Vs GT Qualifier 1 IPL 2026:
"आक्रामक सोच से मिली सफलता", फाइनल में पहुंचने पर बोले कप्तान रजत पाटीदार
'वरुण धवन कभी सलमान नहीं बन सकता', सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के Chunnari Chunnari के रीमेक को बताया 'भजन'
'वरुण धवन सलमान खान नहीं बन सकते', 'चुनरी चुनरी' के रीमेक पर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य
ट्रंप के जाल में फंसे शहबाज-मुनीर! 'अब्राहम अकॉर्ड' में हुए शामिल तो पासपोर्ट में करना होगा ये बड़ा बदलाव
ट्रंप के जाल में फंसे पाकिस्तान! 'अब्राहम अकॉर्ड' में हुए शामिल तो पासपोर्ट में करना होगा ये बड़ा बदलाव
Indian Diet: स्वाद में नंबर-1 लेकिन प्रोटीन में फिसड्डी है भारतीय थाली, जानें डाइट में क्या खा रहे हम?
स्वाद में नंबर-1 लेकिन प्रोटीन में फिसड्डी है भारतीय थाली, जानें डाइट में क्या खा रहे हम?
BYD की ये टेक्नोलॉजी है बेहद खास, 1100 KM तक मिलेगी रेंज, जानिए क्या है खासियत?
BYD की ये टेक्नोलॉजी है बेहद खास, 1100 KM तक मिलेगी रेंज, जानिए क्या है खासियत?
Embed widget