एक्सप्लोरर

Rajasthan News: नकल करते पाया गया तो 3 साल के लिए परीक्षा केंद्र होगा बैन, इस यूनिवर्सिटी ने लागू किए कई कड़े नियम

Rajasthan Education Newsराजस्थान में उदयपुर संभाग के डूंगरपुर स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय ने फैसला लिया है कि नकल का मामला सामने आया तो परीक्षा केंद्र को तीन साल के लिए बैन कर दिया जाएगा.

Rajasthan University Exam: शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा के बाद कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले ने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसलिए अब यूनिवर्सिटी स्तर पर भी हो रही परीक्षा में कड़े नियमों का पालन किया जा रहा है. इसी तरह राजस्थान (Rajasthan) की एक यूनिवर्सिटी ने भी कड़े नियम लागू किये हैं. जहां भी नकल का मामला सामने आया तो उस परीक्षा केंद्र को तीन साल के लिए बैन कर दिया जाएगा. यहीं नहीं सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा के हर केंद्र की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी. यह फैसला उदयपुर (Udaipur) संभाग के डूंगरपुर स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय का है.

परीक्षाएं हुई शुरू
यूनिवर्सिटी की 2021-22 की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं. परीक्षा के पहले चरण में यूनिवर्सिटी से संबद्धता प्राप्त तीन जिलों के 51 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इसमें सेकेंड ईयर में 24,312 और थर्ड ईयर में 26,747 परीक्षार्थी हैं. गत वर्ष सामूहिक नकल का मामला सामने आने के बाद जीजीटीयू ने एक कॉलेज को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर भी किया है. 

Rajasthan News: राजस्थान में 14.79 उपभोक्ताओं का बिजली बिल आया जीरो, जानिए कैसे मिला सभी को लाभ

दूसरे कॉलेज में होंगी परीक्षाएं
यूनिवर्सिटी ने निर्णय लिया है कि परीक्षा केन्द्र स्टूडेंट के मूल कॉलेज से अलग दूसरे कॉलेज में देने की व्यवस्था की गई है. साथ ही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने चेताया है कि किसी भी केंद्र पर नकल या परीक्षा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित कॉलेज को परीक्षा व्यवस्था से तीन साल के लिए बैन कर दिया जाएगा.

स्पेशल फ्लाइंग गठित
परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी और नकल को रोकने के लिए विवि द्वारा तीन स्तर पर जांच की व्यवस्था की गई है. इसके लिए परीक्षा केन्द्र पर इंटरनल फ्लाइंग होगी, जो स्टूडेंट और एडमिट कार्ड की जांच करेगी. इसके अलावा तीनों ही जिलों में एक-एक फ्लाइंग दल गठित किया है, जो लगातार एक से दूसरे कॉलेज तक आकस्मिक जांच के लिए पहुंचेगा. वहीं विवि अधिकारियों की एक विशेष फ्लाइंग भी बनाई गई है जो तीनों जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर जांच के लिए कभी भी पहुंच सकेगी.

कुलपति ने क्या कहा
विवि कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी ने बताया कि, परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं. केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनके आईपी लिंक विवि के पास उपलब्ध हैं. तकनीकी मदद से किसी भी केन्द्र पर परीक्षा से संबंधित गतिविधि को विवि परिसर में बैठकर मॉनिटरिंग की जा सकती है. इस दौरान कमी पाई जाने पर परीक्षा केन्द्राध्यक्ष को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे. नकल के मामले में सीधे कार्रवाई होगी और तीन साल के लिए बैन करेंगे.

Jodhpur Crime: जोधपुर में चार साल का बच्चा चुराने वाले 8 घंटे के भीतर दबोचे गए, सामने आया हैरान करने वाला अपहरण का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget