एक्सप्लोरर

Rajasthan News: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पुलिस की जीप लेकर भागे बदमाश

Udaipur Crime News: उदयपुर की पहाड़ा थाना पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई, जिसपर बदमाशों ने पथराव कर दिया. पुलिसकर्मी से मारपीट कर फरार हो गए.

Udaipur News: उदयपुर पुलिस पर एक बार फिर बदमाशों ने हमला कर दिया है. पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने उसी के घर दबिश देने पहुंची थी कि बदमाशों ने पथराव किया और लट्ठ से मारपीट की. बड़ी बात यह है कि बदमाश पुलिस जीप को तक लेकर भाग गए. इस वारदात में एक पुलिसकर्मी ड्राइवर घायल हुए है. इससे पहले ग्रामीण क्षेत्र के ही मांडवा थाने के हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी. जहां पुलिस के साथ मारपीट, फायरिंग हुई थी जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे. 20 दिन पहले ही यह वारदात हुई थी और एक बार फिर हो गई. 

यह हुई थी वारदात
पहाड़ा थानाधिकारी सुनील चांवला ने एबीपी को बताया कि मनसा राम और गंगा राम दोनों थाने के हिस्ट्रीशीटर है. गंगा राम मारपीट के मामले में नामजद था. इसे पकड़ने के लिए गत रात करीब 1 बजे उसके गांव कंदई में दबिश देने के लिए जाब्ते के साथ पहुंचे थे. उसका घर जो कि झोपड़ी थी वहां जाब्ते के साथ पहुंचे. वहीं पुलिस जीप थोड़ी दूर खड़ी की थी और साथ मे कांस्टेबल ड्राइवर था. 

हिस्ट्रीशीटर गंगा राम और मनसा राम जीप के पास पहुंचे और कांस्टेबल ड्राइवर के साथ मारपीट की. उनके साथ अन्य लोग भी थे. फिर वह पुलिस जीप लेकर भागे और कुछ दूर जाकर जीप छोड़ी और फरार हो गए. एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है. फिलहाल अभी तक कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है.

पहली मारपीट के आरोपी भी नहीं आए गिरफ्त में
इसके पहले मांडवा थाना पुलिस थाने के ही हिस्ट्रीशीटर रणीया को पकड़ने के लिए पुलिस उसके गांव में दबिश देने पहुंची थी. पहले से घात लगाकर बैठे रणीया और उसकी गैंग ने पुलिस पर हमला कर दिया था. इस मामले में पत्थरबाजी के साथ फायरिंग भी हुई थी. यह भी सामने आया था कि पुलिस की बंदूक भी लेकर भागे थे. मामले में पुलिस ने अब तक रणीया के गुर्गों को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन रणीया अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Rajasthan Visit: 8 महीने में छठी बार राजस्थान पहुंचे पीएम मोदी, पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget