एक्सप्लोरर

उदयपुर में आदमखोर तेंदुए ने एक और महिला बनाया शिकार, ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

Udaipur News: उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए ने तीन दिनों में तीन लोगों को मार डाला है. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

Udaipur Panther Attack: उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए के हमले में दो दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. तेंदुए के हमले के कारण शुक्रवार (20 ) को खेत में काम कर रही एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी. पुलिस के अनुसार, छाली पंचायत के उमरिया गांव में तेंदुए ने दो दिन में पांच किलोमीटर के दायरे में हमला करके तीन लोगों को मार डाला.

उन्होंने बताया कि खेत में काम कर रही हमेरी भील (50) पर शुक्रवार शाम को तेंदुए ने हमला कर दिया. महिला के चीखने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग कुल्हाड़ी, डंडे लेकर उसकी ओर भागे, लेकिन तब तक तेंदुआ हमेरी को जंगल में खींच ले गया. तलाश करने पर लोगों ने झाड़ियों में हमेरी भील को देखा तो तेंदुआ उसके पास ही बैठा हुआ था. लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भाग गया. इसके बाद झाड़ियों से हमेरी का शव निकाला गया.

मुआवजे की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन 
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को तेंदुए के हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी. तेंदुए के हमले में दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने गोगुंदा-झाड़ोल रोड को पत्थर लगाकर बंद कर दिया था. उदयपुर के जिला अधिकारी अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि स्थिति को देखते हुए दो और बचाव टीम बुलाई गई हैं और तेंदुए को बेहोश (ट्रैक्यूलाइज ) करके पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

राजसमंद से भी बुलाई गई हैं बचाव टीम 
जिला वन अधिकारी अजय चित्तौड़ा ने बताया कि उदयपुर की टीम मौके पर ही है. इसके अलावा जोधपुर और पास के जिले राजसमंद से भी बचाव टीम बुलाई गई हैं. चित्तौड़ा ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में जिस तरह से हमला हुआ है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि एक ही तेंदुआ लोगों पर हमला कर रहा है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर मंत्री के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, क्यों नहीं पहुंचे सांसद और विधायक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget