एक्सप्लोरर

Udaipur News: उदयपुर में वार्ड की समस्याओं की घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन शिकायत, एप हुआ लॉन्च

Udaipur News: उदयपुर नगर निगम के महापौर गोविन्द सिंह टांक ने आज एप लॉन्च किया. जनता सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर बार-बार निगम के चक्कर काटने से बच जाएगी.

Udaipur News: उदयपुर नगर निगम के महापौर गोविन्द सिंह टांक ने आज लोगों को घर बैठे शिकायत करने की सुविधा दी. नगरवासी एप पर परेशानियों को बता पाएंगे. समस्याओं के जल्द निस्तारण का दावा भी किया जा रहा है. जनता सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर बार-बार निगम के चक्कर काटने से बच जाएगी. एप लॉन्चिंग मौके पर गोविन्द सिंह टांक समेत उपमहापौर पारस सिंघवी और नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ भी उपस्थित थे. 

उदयपुर नगर निगम महापौर ने एप किया लॉन्च

उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि उदयपुर नगर निगम नाम की मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है. घर बैठे निगम से जुड़ी शिकायत जैसे नाली जाम, सड़क पर कचरा, स्ट्रीट लाइट बन्द होना, सड़क पर गड्ढे की समस्याओं को निगम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी तक पहुंचाया जा सकता है. गूगल प्ले स्टोर में 'Udaipur Nagar Nigam' लिख कर आसानी से एप डाउनलोड किया जा सकता है या नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं. इससे न केवल जनता को निगम ऑफिस के चक्कर काटने से निजात मिलेगी बल्कि काम भी समयबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा.

वार्ड से जुड़ी समस्याओं की हो सकेगी शिकायत

एप की खास बात है कि समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ता तक सूचना तुरन्त ऑनलाइन पहुंच जाएंगी और लोग इसकी रेटिंग भी दे सकते हैं. वार्ड से संबंधित सारी समस्याओं का विवरण पार्षद लॉगिन में भी दिखाई देता है. वार्ड में होने वाली सभी समस्याओं की जानकारी पार्षद को भी मिल सकेगी. एप में सिटिजन लॉगिन के साथ कर्मचारी लॉगिन, विभागाध्यक्ष लॉगिन, पार्षद लॉगिन भी है. फोटो के साथ लाइव लोकेशन भी खुद मिल जाती है. वार्ड वार, विभाग वार, कर्मचारी वार और समस्या वार एप के माध्यम से ये भी पता चल जाता है कि किस वार्ड की क्या स्थिति है. कितनी समस्याओं का निराकरण हो गया और कितनी बाकी चल रही हैं. एप पर आवश्यक फोन नंबर्स, पार्षद की जानकारी, शहर के इलाकों का तापमान, आद्रता और एयर क्वालिटी की लाइव और लेटेस्ट जानकारी भी मिलती है. 

Social Media पर अगर ये गलती की तो हो सकती है आजीवन जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना

ABP-C Voter Survey: क्या पंजाब में चुनाव बाद बीजेपी-अकाली दल साथ आ जाएंगे? जानें लोगों की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget