एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: हेट स्पीच के आरोप में अजमेर में तीन लोग गिरफ्तार, उदयपुर हत्याकांड से जोड़कर जांच कर रही पुलिस

पुलिस को शक है कि 17 जून को अजमेर दरगाह के मुख्य प्रवेश द्वार से दिए गए नफरती भाषण से उकसावे में आकर दो लोगों ने मंगलवार को उदयपुर में एक दर्जी की हत्या कर दी.

Rajasthan News: अजमेर में पुलिस ने हेट स्पीच के आरोप में एक मौलवी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें इन लोगों ने पैगंबर के कथित अपमान का बदला लेने के लिए कथित तौर पर सिर कलम करने का आह्वान किया था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नफरती भाषण के उकसावे के बाद आरोपियों ने उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या कर दी.

भाषण के बाद कन्हैया लाल की हत्या का शक
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि 17 जून को अजमेर दरगाह के मुख्य प्रवेश द्वार से दिए गए नफरती भाषण से उकसावे में आकर दो लोगों ने मंगलवार को उदयपुर में एक दर्जी की हत्या कर दी. सूत्रों ने बताया कि दर्जी की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने वही नारे लगाए जो उस दिन नफरती भाषण के दौरान लगाए गए थे.

दो गिरफ्तार एक आरोपी फरार
दरगाह थाने के एसएचओ दलवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मौलवी फकर जमाली, रियाज और ताजिम के रूप में हुई, जिन्हें बुधवार रात को पकड़ा गया. अजमेर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि मुख्य आरोपी गौहर चिश्ती फरार है और उसकी तलाश जारी है. एचएचओ सिंह ने कहा कि अजमेर दरगाह के निजाग गेट से दिए गए नफरती भाषण के दौरान वे (आरोपी) भी गौहर चिश्ती के साथ मौजूद थे. 

रैली में किया था बदला लेने का आह्वान
गौरतलब है कि बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में 17 जून को रैली निकाली गई थी. रैली शुरू होने से कुछ समय पहले, गौहर और अन्य लोगों ने सभा को संबोधित किया और कथित तौर पर पैगंबर के अपमान का बदला लेने का आह्वान किया था. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि उदयपुर में हुई दर्जी की हत्या के मामले के आरोपियों को उकसाने में इन चारों की भी कोई भूमिका थी या नहीं?

ये भी पढ़ें

Udaipur News: आईजी और एसपी का हुआ तबादला, उदयपुर हत्याकांड के बाद गहलोत सरकार ने लिया एक्शन

Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल हत्याकांड में पुलिस पूछताछ में हुआ ये बड़ा खुलासा, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget