एक्सप्लोरर

Rajasthan: कुम्भलगढ़ में 3 साल बाद फिर शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो, महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा से गूंजा किला

Kumbhalgarh Fort: राजस्थान के कुम्भलगढ़ किले में एकबार फिर से पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है. इसकी वजह यहां शाम के वक्त दिखाया जाने वाला लाइट एंड साउंड शो है जिसमें शौर्य गाथा दिखाई जा रही है.

Udaipur News: मेवाड़ के कुम्भलगढ़ किला (Kumbhalgarh Fort) जो उदयपुर (Udaipur) संभाग के राजसमंद (Rajsamand) जिले में स्थित है. यह एक ऐसा किला था जिसे कोई जीत नहीं पाया. इसकी विशाल दीवारें कभी नहीं टूटीं. यहां की दीवार चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी है. इसी कारण यह देशभर में प्रसिद्ध है. यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं. अब इस पर्यटन में चार चांद लगने वाले हैं क्योंकि यहां लाइट एंड साउंड शो (Light and Sound Show) शुरू हो गया है जहां पर्यटक  वीर  महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की रौंगटे खड़े कर देने वाली गौरव गाथा देखेंगे. 
 
कुम्भलगढ़ किले में पहले लाइट एंड साउंड शो चला करता था लेकिन 3 साल पहले बंद हो गया था. इसके बाद फिर से लाइट एंड साउंड शो को शुरू करने के लिए आरटीडीसी की तरफ से शुरुआत की गई. नए सिरे से 300 लाइट लगाई गई, इसके अलावा लेजर का भी उपयोग किया गया. इस लाइट एंड साउंड शो में 45 मिनट तक का इतिहास बताया जाता है और लाइट के बेहतरीन इफ़ेक्ट दिए जाते हैं.
 
पर्यटकों से की गई सुझाव देने की अपील
कुंभलगढ़ दुर्ग पर तीन साल बाद लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत हुई. राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया. ग्रामवासियों और पर्यटकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लाइट एंड साउंड शो राजसमंद जिले में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं. उन्होंने बताया की पहले लाइट एंड साउंड शो में काफी समस्याएं आ रही थी इसलिए इसके विधिवत उद्घाटन से पहले आज अवलोकन कार्यक्रम रखा गया है. उन्होंने पर्यटकों से कहा कि शो देखने के बाद अगर  आपको इसमें कोई कमी नजर आती है तो सुझाव दें, ताकि इसमें सुधार किया जा सके. 
 
य़े भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget