एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में गांव में घुसा तेंदुआ, दो घंटे तक मचाया आतंक, पांच लोगों को किया घायल

Udaipur Leopard News: राजस्थान के उदयपुर जिले के सिहाडा गांव में गुरुवार को एक तेंदुआ घुस आया. दो घंटे में उसने पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) जिले के एक गांव में गुरुवार (22 फरवरी) की शाम को तेंदुआ ने दो घंटे तक आतंक मचाया. गांव में घुसने के बाद घरों-छतों और गलियों में जहां उसे लोग दिखे उसने झपट्टा मारकर लोगों को घायल कर दिया. तेंदुआ के हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसमें दो तो वन विभाग के कर्मचारी भी हैं, जो ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थे. इस हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तेंदुआ और लोगों के बीच संघर्ष होते दिख रहा है.  इसके बाद फिर वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची.

यह घटना उदयपुर जिले के सिहाड़ा गांव में हुई. रोज की तरह गांव में शाम को लोगों की चहल पहल थी, तभी शाम को करीब चार बजे जंगल की तरफ से तेंदुआ गांव में घुस गया. गली में तेंदुआ को देखते ही एक शख्स ने चिल्लाया तो उसके ऊपर उसने झपट्टा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. तेंदुआ को देखकर आसपास के लोग चिल्लाए, तो वह इधर-उधर भागने लगा. डर के मारे गांव के लोग छतों पर चढ़ गए और हाथ में लाठियां ले ली. गांव वाले चिल्लाते रहे, जिससे तेंदुआ और ज्यादा इधर-उधर भागने लगा. इसी बीच एक महिला और एक अन्य व्यक्ति को उसने घायल कर दिया.
 
वीडियो हुआ वायरल
तेंदुआ के इस आतंक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें देखा जा सकता है कि एक घर की छत पर दो व्यक्ति खड़े हैं और एक के हाथ में लट्ठ है. अचानक तेंदुआ छलांग लगाता है और एक व्यक्ति पर हमला कर देता है. व्यक्ति भी जवाब में तेंदुआ पर लट्ठ से वार करता है. इसके बाद तेंदुआ कमरे घुसता है और थोड़ी ही देर में बाहर निकलकर अन्य व्यक्ति पर हमला करता है. उस शक्स मे भी लाठी से तेंदुआ पर वार किया. ऐसे में पिर तेंदुआ भागा. घायल अवस्था में ही दोनों व्यक्ति छत से नीचे उतरकर सुरक्षित स्थान पर जाते हुए दिखाई दिए.
 
सूचना मिलने पर उदयपुर मुख्यालय से रेस्क्यू टीम गांव पहुंची. वहीं अंधेरा होने के कारण तेंदुआ की लोकेशन मिलने में समय लगा, लेकिन टीम ने देर रात तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज किया. इसके बाद उसे उदयपुर बायोलॉजिकल पार्क (जू) लेकर जाया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget