एक्सप्लोरर

Udaipur: उदयपुर में वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा, साढ़े 5 घंटे में युवतियों ने किया 15km लाइव कथक

Udaipur Kathak Dance: उदयपुर में युवतियों ने 5.30 घंटे में 15km लाइव कथक किया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का दावा किया. सभी ने बिना रुके शानदार प्रस्तुति देते हुए यह रिकॉर्ड का दावा किया.

Udaipur Kathak Dance World Record: वर्ल्ड रिकॉर्ड तो आपने कई बनते हुए देखे होंगे, जिसमे कोई छोटी वस्तुएं बनाता है तो पहाड़ की ऊंचाई पर जाने का रिकॉर्ड अपने नाम करता है. दुनिया भर में कई रिकॉर्ड बने हैं, लेकिन उदयपुर में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा है जो चौंकाने वाला है. यहां युवतियों ने साढ़े पांच घंटे में 15 किलोमीटर लाइव कथक किया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया.

बिना रुके सभी युवतियों ने शानदार प्रस्तुति देते हुए यह रिकॉर्ड की ओर कदम बढ़ाया है. इसमें 13 कथक नृत्यांगना रहीं. रविवार को सुबह कार्यक्रम शुरू हुआ तो लाइव चलते हुए शाम को समापन हुआ. कथक आश्रम उदयपुर की निदेशक चंद्रकला चौधरी ने बताया कि सुबह उद्घाटन सत्र हुआ, जिसमें मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित कई गेस्ट उपस्थित रहे. कार्यक्रम निजी स्कूल में आयोजित किया गया. 5 घंटे 34 मिनट 23 सेकंड में 15 किलोमीटर लाइव नृत्य किया और रिकॉर्ड का दावा किया है.

युवतियों ने कई दिनों तक की प्रैक्टिस

चंद्रकला चौधरी ने बताया कि इसके लिए रोजाना 4 से 5 घंटे तक युवतियों ने कई दिनों तक प्रैक्टिस की. नृत्यांगनाओं में निमिशा भाटी, प्रियांशी जोशी, सेजल सुहालका, प्रियंका चौबीसा, केजल वर्मा, कुमदी मोहले, वैदेही दशोरा, पूर्वी अग्रवाल सुरभि टेलर, रुद्रांशी पुजारी, निष्ठा सेठ, भूमिका सिंह और लियाना श्रीमाल ने इस मुश्किल काम को आसान कर दिखाया.

कथक आश्रम उदयपुर की निदेशक ने बताया कि बालिकाओं के लिए जहां लगातार कथक करना काफी मुश्किल टास्क था तो वहीं शास्त्रीय संगीत बजा रहे कलाकारों के लिए भी यह एक मुश्किल भरा दौर था. कथक तीन ताल ओर 16 मात्राओं में हुआ, जिसमें बालिकाओं ने तोड़े, तिहाई, परन और आमद पर कथक किया. बालिकाओं ने न पानी पिया न ही किसी अन्य कार्य के लिए रुकी. नृत्य के लिए स्पेशल ट्रेक बनाया गया था. इससे पहले 19 फरवरी को भी इन्होंने प्रयास किया था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण नहीं हो पाया.

ये भी पढ़ें: Gangster Chiku: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे चीकू पर कसा शिकंजा, 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget