एक्सप्लोरर

Udaipur News: स्कूल के दही हांडी कार्यक्रम में सीमेंट का पिलर गिरा, दो बच्चियों की दर्दनाक मौत

Udaipur School Accident: उदयपुर के एक स्कूल में दही हांडी के कार्यक्रम के समय एक बड़ी दुर्घटना हो गई. घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई. विधायक ने पीड़ितों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया.

Udaipur Dahi Handi Accident: पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूमधाम से तैयारियां चल रही हैं. यहीं नहीं कई स्कूलों में तो बुधवार (6 सितंबर) को ही इस पर्व को मनाया जा रहा है. उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व मनाते समाने बड़ी दुर्घटना हो गई. स्कूल के कार्यक्रम में मटकी फोड़ यानि दही हांडी कार्यक्रम हो रहा था. इसी दौरान ये हादसा हो गया, जिसमें दो बच्चियों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे स्कूल में अफरा तफरी मच गई. 

आनन फानन में घायल बच्चियों को निजी वाहन के एक प्राइवेट हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया. जबकि हादसे में जिन बच्चियों की मौत हो गई उनके शव को  महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि घायल बच्चियों का गीतांजलि हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है. यह हादसा उदयपुर शहर के समीप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोगी तालाब में हुआ है. 

दो बच्चियों की दर्दनाक मौत

इस हादसे में चार बच्चियां घायल हो गई थीं, जिनमें से दो को अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. घायल दो बच्चियों का उपचार चल रहा है. हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल और उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक फूल सिंह मीणा गीतांजलि हॉस्पिटल पहुंचे. यहां बच्चियों के परिवार से बात की और हादसे के बारे में जानकारी प्राप्त की. विधायक फूल सिंह मीणा ने एबीपी को बताया कि स्कूल में बड़ा हादसा हुआ है, इस हादसे में 13 और 14 साल की दो बच्चियों की मौत हो गई और दो घायल हैं. उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने के लिए कहा गया है. 

पिलर गिरने से हुआ हादसा

दरअसल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोगी तालाब में जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा था. स्कूल के बीच में स्टूडेंट्स और टीचर मौजूद थे, इसी दौरान कार्यक्रम मटकी फोड़ का चल रहा था. मटकी को हवा में लटकाने के लिए रस्सी के एक हिस्से को एक सीमेंट के पिलर पर बांधा गया था. यह वह पिलर था जहां तिरंगा झंडा लगाया जाता था. बच्चे मटकी फोड़ने के लिए पिरामिड बनाकर ऊपर चढ़े और रस्सी को पकड़ लिया, रस्सी को पकड़ते सीमेंट का पिलर नीचे गिर गया जहां रस्सी बंधी हुई थी. ये भारी भरकम पिलर मटकी फोड़ कार्यक्रम देख रही बच्चियों पर जा गिरा, जहां सिर में गंभीर चोट लगने से दो की मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'हम भारत जोड़ो कहते हैं और वो भारत तोड़ो...', चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बीजेपी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget