एक्सप्लोरर

Udaipur News: शहर के बीचोबीच लगी ताजिया में आग, हिंदू परिवारों ने बुझाकर दिया साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश

उदयपुर से मुहर्रम के दिन साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की गई. मंगलवार को शहर के बीच में ताजिया में आग लग गई जिसके बाद हिंदू समाज के लोगों ने छतों और खिड़कियों से पानी डालकर आग बुझाई.

Rajasthan News: उदयपुर में देश को हिला देने वाली 28 जून को आतंकी घटना हुई. जिसमें कन्हैयालाल की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इससे पूरे शहर में साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ गया था और शहर के लोगों को कर्फ्यू तक झेलना पड़ गया था, लेकिन घटना के बाद शहर फिर से चला और इसमें साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी पेश की. ऐसी ही एक घटना मुहर्रम के दिन भी देखने को मिली. जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. 

ताजिया में लगी आग को हिंदू समाज ने बुझाया
दरअसल, यहां शहर के मोचीवाड़ा में पलटन मस्जिद का आखिरी ताजिया निकल रहा था. तभी संभवतः दीया या अगरबत्ती से अचानक ताजिया में आग लग गई. इस दौरान हिंदू समुदायों के लोगों ने जब आग लगती हुई देखी तो खिड़कियों और छतों से तुरंत पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. इन हिंदू परिवारों के त्वरित प्रयासों से आग पर तुरंत काबू पाया गया और कुछ ही देर में आग बुझ गई. इसके बाद ताजिये में शामिल सभी लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत और धन्यवाद दिया. 

Tina Dabi News: जैसलमेर की डीएम टीना डाबी के नाम से ठगी की कोशिश, इस वजह से अपने मकसद में फेल हुआ आरोपी, हुआ गिरफ्तार

इन लोगों के कड़ी प्रयासों से बुझी आग
आग बुझाने में आशीष चौवाड़िया, पायल चौवाडिया, राजकुमार सोलंकी, लक्ष्य सोलंकी, कृष्णा मुंडाविया, खुश सोलंकी, लव सोलंकी, राज कुमार सोलंकी, शारदा सोलंकी, गोपाल सोलंकी, रेखा सोलंकी, नीता सोलंकी आदि का प्रमुख योगदान रहा जिन्होंने मिलकर ताजिया की आग को बुझाया. इससे ना सिर्फ एक हादसा होते-होते टल गया. बल्कि यह सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी बन गयी.

सौहार्द के उदाहरण पर कलेक्टर ने जताई खुशी
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने सांप्रदायिक सौहार्द की ऐसी मिसाल पर खुशी जताई है. इधर घटना होने के बाद एडीएम (शहर) प्रभा गौतम और संयुक्त निदेशक नगर विकास कुशल कोठारी भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया.

Udaipur News: चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने खोला सरकारी पिटारा, बांसवाड़ा और उदयपुर में विकास कार्यो का किया शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget