एक्सप्लोरर

Udaipur Files फिल्म के दौरान हॉल में कन्हैयालाल को बेटों ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस थी मौजूद

Udaipur Files Released: 'उदयपुर फाइल्स' रिलीज होने के बाद कन्हैयालाल के बेटे यश साहू और तरुण दोनों फिल्म देखने पहुंचे. हत्या का सीन देखकर दोनों रो पड़े. साल 2022 में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी.

विवादों के बाद आखिरकार शुक्रवार (08 अगस्त) को 'उदयपुर फाइल्स' रिलीज हो गई. यह फिल्म राजस्थान के चर्चित कन्हैलाल की हत्या पर बनी है. देशभर में ये फिल्म एक साथ कई जगहों पर रिलीज हुई. 4500 स्क्रीन पर उदयपुर फाइल्स को रिलीज किया गया. इस फिल्म का पहला शो सुखेर में अर्बन स्क्वायर मॉल में दिखाया गया. इस जगह पर कन्हैयालाल के बेटे भी फिल्म देखने पहुंचे. फिल्म में हत्या की सीन के दौरान दोनों की आंखों से आंसू निकल पड़े. उनका गला रुंध गया और वो रो पड़े. 

अर्बन स्क्वायर मॉल में फिल्म के शो के दौरान कन्हैयालाल के बेटे यश साहू और तरुण पहुंचे थे. उनके हाथों में पिता कन्हैयालाल की तस्वीर भी थी. यश और तरुण ने अपने बीच की सीट दिवंगत पिता कन्हैयालाल की तस्वीर रखी. पिता की तस्वीर रखने के लिए ये सीट पहले ही बुक की गई थी. फिल्म के शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी चौक चौबंद रही.
Udaipur Files फिल्म के दौरान हॉल में कन्हैयालाल को बेटों ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस थी मौजूद

लंबे संघर्ष के बाद फिल्म हुई रिलीज- यश

कन्हैयालाल के बेटे यश ने कहा, ''लंबे संघर्ष और कानूनी चुनौतियों के बाद फिल्म रिलीज हुई है. इसे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी गई, लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समीक्षा के बाद साफ कर दिया कि फिल्म किसी समुदाय को नुकसान नहीं पहुंचाती, इसलिए इसकी रिलीज को मंजूरी दी गई. हमारा परिवार तीन साल से इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा है लेकिन अभी तक हमें न्याय नहीं मिला.''
Udaipur Files फिल्म के दौरान हॉल में कन्हैयालाल को बेटों ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस थी मौजूद

कन्हैयालाल के कत्ल की साजिश की कहानी

'उदयपुर फाइल्स' में राजस्थान के रहने वाले टेलर कन्हैयालाल के कत्ल की पूरी साजिश की कहानी है. हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया, इस फिल्म में उस घटनाक्रम को दिखाया गया है. ये फिल्म पहले 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धार्मिक संगठनों और हत्याकांड के एक आरोपी ने दिल्ली हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका दाखिल की थी. उसके बाद फिल्म पर रोक लगा दी गई थी.
Udaipur Files फिल्म के दौरान हॉल में कन्हैयालाल को बेटों ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस थी मौजूद

केंद्र सरकार ने 6 अगस्त को दी थी हरी झंडी

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इस पर हाई कोर्ट ही फैसला देगी. इसके बाद हाई कोर्ट ने फैसला देते हुए इसे केंद्र सरकार पर छोड़ दिया और कहा कि सरकार फैसला ले कि ये फिल्म रिलीज होगी या नहीं. केंद्र सरकार की ओर से 6 अगस्त को फिल्म के रिलीज को लेकर हरी झंडी मिली. इसके बाद शुक्रवार यानी 8 अगस्त को फिल्म रिलीज हो गई.
Udaipur Files फिल्म के दौरान हॉल में कन्हैयालाल को बेटों ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस थी मौजूद

अरशद मदनी पर कन्हैया लाल के बेटे ने साधा था निशाना

अभी हाल ही में कन्हैया लाल के बेटे यश साहू ने जमीयत-उलमा-ए हिंद के मौलाना अरशद मदनी पर निशाना साधा था और फिल्म में बाधा खड़ी करने का आरोप लगाया था. उन्होंने सवाल किया था कि ये संगठन हर बार ऐसी घटनाओं में आतंकवादियों को बचाने का काम क्यों करता है? हालांकि इस दौरान उन्होंने इंसाफ मिलने की उम्मीद भी जताई थी.

साल 2022 में कन्हैयालाल की हुई थी हत्या

बता दें कि 28 जून 2022 को राजस्थान के उदयपुर में दुकान में घुसकर टेलर कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस वारदात के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget