एक्सप्लोरर

अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर

डेवलपर्स को अगर किसी ऐप में सिक्योरिटी खामी मिलती है तो नए अपडेट के जरिए उसे ठीक किया जाता है.

टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्टफोन लोगों के लिए एक सबसे जरूरी डिवाइस बन चुका है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आज इस डिवाइस को अपने साथ रखते हैं. बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग तक, लगभग हर काम के लिए स्मार्टफोन में कोई न कोई ऐप मौजूद होता है. इन्हीं ऐप्स को समय-समय पर अपडेट भी करना पड़ता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर ऐप्स को अपडेट न करें तो क्या होगा और आपके फोन पर क्या असर पड़ेगा. आइए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई.

1/6
आपको बता दें कि ऐप अपडेट करने का सबसे बड़ा फायदा फोन की सेफ्टी से जुड़ा होता है. डेवलपर्स को अगर किसी ऐप में सिक्योरिटी खामी मिलती है तो नए अपडेट के जरिए उसे ठीक किया जाता है. अगर आप पुराना वर्जन इस्तेमाल करते रहते हैं तो साइबर अपराधी उस खामी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं.

2/6
समय के साथ स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में बदलाव होते रहते हैं. नए Android या iOS वर्जन के साथ ऐप्स को भी अपडेट किया जाता है जिससे वे नए सिस्टम के साथ सही तरीके से काम कर सकें. पुराने ऐप वर्जन में कई बार बार-बार हैंग होने, क्रैश होने या फीचर्स के ठीक से काम न करने जैसी समस्याएं आने लगती हैं. अगर कोई ऐप अचानक बंद हो रहा है या खुलने में ज्यादा समय ले रहा है तो उसका अपडेट उपलब्ध है या नहीं, ये जरूर चेक करना चाहिए.

3/6
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐप अपडेट सिर्फ बग और सिक्योरिटी फिक्स के लिए नहीं होते हैं. कंपनियां नए अपडेट में कई नए फीचर्स और सुविधाएं भी यूजर्स को उपलब्ध कराती हैं. इंटरफेस में बदलाव, बेहतर सर्च, नए एडिटिंग टूल, प्राइवेसी ऑप्शन और परफॉर्मेंस में अपडेट जैसे फीचर्स भी नए अपडेट में दिए जाते हैं. ऐप को लंबे समय तक अपडेट न करने पर आप इन नए फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

4/6
कई अपडेट ऐप की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए जारी किए जाते हैं. इनमें बग फिक्स के साथ-साथ स्पीड और स्टेबिलिटी में सुधार किया जा सकता है. पुराना वर्जन इस्तेमाल करने पर ऐप ज्यादा बैटरी या मोबाइल डेटा इस्तेमाल कर सकता है या फोन पर एक्सट्रा लोड डाल सकता है. हालांकि, हर अपडेट के बाद परफॉर्मेंस बेहतर ही हो, ये जरूरी नहीं है. इसलिए अपडेट से पहले उसके बदलाव और यूजर रिपोर्ट्स देखना भी काफी काम आ सकता है.

5/6
बहुत पुराने ऐप वर्जन एक समय के बाद नए ऑपरेटिंग सिस्टम या सर्वर के साथ काम करना बंद कर सकते हैं. कुछ सर्विसेज पुराने वर्जन को सपोर्ट करना बंद कर देती हैं और यूजर को जरूर से नया अपडेट इंस्टॉल करना पड़ता है. इसलिए जरूरी ऐप्स को बहुत लंबे समय तक पुराने वर्जन पर चलाना सही नहीं है.

6/6
हर ऐप को अपडेट रखना अच्छा है लेकिन अपडेट करते समय थोड़ा ध्यान देना भी जरूरी है. फोन में ऑटो-अपडेट का ऑप्शन ऑन रखा जा सकता है. अगर स्टोरेज या मोबाइल डेटा की समस्या है तो Wi-Fi पर ऑटो-अपडेट सेट करना यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन होता है.

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी

15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'

हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'

मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो

'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान

Embed widget