एक्सप्लोरर

Udaipur Files Review: झकझोर देने वाली सच्ची कहानी पर बनी ठीक ठाक फिल्म, विजय राज का कमाल का काम

Udaipur Files Review: काफी विवाद में रहने के बाद फाइनली उदयपुर फाइल्स आज रिलीज हो गई है. इस फिल्म को देखने की प्लानिंग है तो पहले इसका रिव्यू पढ़ लीजिए.

उदयपुर फाइल्स आखिरकार रिलीज हो गई, सेंसर के तमाम कट्स के बाद, रोक के बाद, ये फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंच गई है. इस फिल्म पर खूब बवाल हुआ, इसे रोकने की तमाम कोशिशें हुई, कहा गया कि ये फिल्म इस केस के ट्रायल पर असर डाल सकती है लेकिन आखिरकार कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने का आदेश दे दिया. अब क्या ये फिल्म देखने लायक है, ऐसा क्या है इस फिल्म में, जानिए इस रिव्यू में.

कहानी
ये फिल्म उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी है, वो एक दर्जी थे, उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक नेता का विवादित पोस्ट शेयर हुआ था जिसके बाद खूब बवाल हुआ. उन्होंने कहा कि उन्होंने ये शेयर नहीं किया, उन्हें धमकियां दी गई, उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की, और फिर 28 जून 2022 को रियाज अख्तर और गौस मोहम्मद नाम के दो युवक उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आए और गला रेतकर उनकी हत्या कर दी. उस पूरे हत्याकांड का वीडियो भी वायरल कर दिया, आरोपी पकड़े गए, मामला अभी कोर्ट में है.

कैसी है फिल्म
इस फिल्म की कहानी झकझोर देने वाली है लेकिन फिल्म उसके साथ वैसा इंसाफ नहीं कर पाती और इसकी कई वजह हैं. फिल्म में बहुत सारे कट लगाए गए, फिल्म का बजट भी कम है, फर्स्ट हाफ तो काफी खराब है. इंडिया पाकिस्तान जरूरत से ज्यादा किया गया है जो अखरता है. सेकेंड हाफ की तरफ जाते हुए मेन कहानी आती है और वो हिला डालती है. प्रोडक्शन वैल्यू काफी कम है, सपोर्टिंग कास्ट काफी खराब है,सिर्फ कन्हैयाल लाल वाले सीन फिल्म की जान हैं जो आपको परेशान करते हैं,कई बेकार के गाने आते हैं जो अखरते हैं. कुल मिलाकर ये फिल्म ठीक ठाक है लेकिन इस कहानी के साथ इंसाफ नहीं कर पाती. एंड में बताया जाता है कि मामला कोर्ट में है और कन्हैयाल लाल की अस्थियां इंसाफ मिलने के बाद ही प्रवाहित होंगी. ये फिल्म देखकर हैरानी होती है कि आज भी ऐसा होता है. कन्हैयाल लाल के बेटे चाहते थे कि ये फिल्म आए और लोगों को पता चले कि उनके साथ क्या हुआ और इसमें ये फिल्म कामयाब होती है.

एक्टिंग
विजय राज के कमाल काम किया है, वही फिल्म की जान हैं, उनकी बॉडी लैंग्वेज से लेकर एक्सप्रेशंस कमाल हैं, वो आपको रुला देते और वही इस फिल्म को देखने की वजह हैं. उनके अलावा रजनीश दुग्गल ने अच्छा काम किया है. बाकी के सारे कलाकारों का काम फिल्म के लेवल को नीचे ले गया है.

राइटिंग और डायरेक्शन
फिल्म को लिखा है अमित जानी भारत सिंह और जयंत सिंह ने और डायरेक्शन है भारत श्रीनाटे का और इनका काम बस ठीक ही है.

कुल मिलाकर विजय राज की एक्टिंग और ये सच्ची कहानी जानने के लिए आप ये फिल्म देख सकते हैं

रेटिंग - 3 स्टार्स

ये भी पढ़ें:-जया बच्चन vs रेखा: शोहरत बराबर, लेकिन दौलत में करोड़ों का फर्क! एक सुपर अमीर, दूसरी के पास बेहद कम पैसे

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही धुरंधर 2 ने कर ली करोड़ों की कमाई, इन फिल्मों के रिकॉर्ड़ तोड़ने पर नजर
धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग: रिलीज से पहले ही धुरंधर 2 ने कर ली करोड़ों की कमाई, इन फिल्मों के रिकॉर्ड़ तोड़ने पर नजर
'मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार देना’, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव में की सुसाइड की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल
'मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार देना’, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव में की सुसाइड की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल
'मेरे पति ही वो सोना हैं', सोशल मीडिया पर 'गोल्ड डिगर' कहने वालों पर दिव्या अग्रवाल का फूटा गुस्सा
'मेरे पति ही वो सोना हैं', सोशल मीडिया पर 'गोल्ड डिगर' कहने वालों पर दिव्या अग्रवाल का फूटा गुस्सा
ABP Premium

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव  | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप  का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
China Tuition Ban: इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget