एक्सप्लोरर

Udaipur: घर के आंगन में खेल रहे 3 साल के बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह नोचा, मासूम के चेहरे पर गंभीर घाव, डॉक्टरों ने कही ये बात

Child Injured After Dog Bite: उदयपुर में कुत्ते ने मौका पाकर एक बच्चे को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया. गंभीर हालत में बच्चे का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने इसे थर्ड डिग्री बाइट कहा है.

Dog Bite 3 Year Old Child: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) संभाग के बांसवाड़ा जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां पर आंगन में खेल रहे 3 साल के बच्चे को कुत्ते ने इतनी बेरहमी से काटा कि उसका चेहरा नोच लिया. कुत्ते ने चेहरे पर इतनी जगह काटा कि इसे डॉक्टर ने थर्ड डिग्री बाईट करार दिया. अब बच्चे को रेबीज होने का डर सता रहा है.

मां चूल्हे पर रोटी बना रही थी और बच्चा खेल रहा था

ग्रामीणों ने बताया कि घटना बांसवाड़ा के डडूका गांव में मंगलवार को हुई. सुबह सामान्य दिनों की तरफ 3 साल का जितेंद्र अपने घर के आंगन में खेल रहा था और पास में ही मां चूल्हे पर रोटी बना रही थी. अचानक बच्चे के रोने की और फड़फड़ाने की आवाज आई. मां दौड़कर आई तो देखा कुत्ता बच्चे को काट रहा था. मां दौड़कर पास गई तो कुत्ता भाग गया लेकिन तब तक कुत्ता जितेंद्र को बुरी तरह से काट चुका था. इससे बच्चे के जबड़ा, नाक और आंख के चारों तरफ गहरे घाव हो गए. गंभीर हालत में उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है. हमले में बच्चे की बांई आंख बाल-बाल बच गई.

Bundi News: बूंदी में पुलिस सुरक्षा के बीच दलित समुदाय के दुल्हनों की घोड़ी पर निकली बिंदौरी, परिजनों को हमले की थी आशंका

डॉक्टर ने कहा यह तो थर्ड डिग्री बाइट

हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ते ने बच्चे को कई बार काटा है. इससे गहरे घाव हुए हैं, जो कि थर्ड डिग्री बाइट कहलाता है. इसमें संक्रमण फैलने की आशंका अधिक रहती है. केवल चार टांके लेकर बाकी के घाव को खुला छोड़ दिया है, जिससे रेबीज वायरस का संक्रमण दिमाग तक न पहुंचे. स्प्रिट लगाने से रेबीज के वायरस तेजी से बच्चे के दिमाग में पहुंच सकते हैं. कुत्ते ने बच्चे को इस कदर काटा व नोंचा है कि बच्चे को खाने-पीने में भी परेशानी हो रही है.

MP News: दोस्तों ने शर्त लगाई तो गटक गया 10 गिलास शराब, मुंह से निकलने लगा झाग...फिर ये हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget