एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री पर उदयपुर में केस दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

Rajasthan News: धीरेंद्र शास्त्री पर उदयपुर के गांधी ग्राउंड में गुरुवार को नव संवत्सर पर हुई धर्म सभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है. इसी को लेकर उनपर मुकदमा दर्ज हुआ है.

Case filed against Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ उदयपुर की हाथीपोल पुलिस थाना ने मुकदमा दर्ज किया है. उदयपुर के गांधी ग्राउंड में गुरुवार को नव संवत्सर पर हुई धर्म सभा में भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्ज हुआ है.

उदयपुर में नवसंवत्सर और चेटीचंड के मौके पर गांधी ग्राउंड में धर्मसभा का आयोजन हुआ. धर्मसभा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. इससे पहले शहरभर में शोभायात्रा निकाली गई थी. इसके बाद धर्मसभा शुरू हुई. धर्मसभा में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, उत्तम स्वामी और देशभर में चर्चित बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संबोधित किया था.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उत्तम स्वामीजी ने कहा हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए चीन चलेंगे, चीन तो चलेंगे ही लेकिन पहले कृष्ण धाम चलेंगे." उन्होंने आगे सभी को देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए आगे आने की कहा. इसके अलावा उन्होंने मेवाड़ के पराक्रम को बताते हुए मेवाड़ में हुए जौहर के बारे में भी बताया. कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर कहा, "कोई मिटा देंगे तो डर जाएंगे, एक कन्हैया तो धोखे से चला गया, हर घर में कन्हैया होगा."

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शर्मा ने एबीपी को बताया कि कुंभलगढ़ पर दिए संबोधन को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ शहर के हाथीपोल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमा धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर किया है. आगे का अभी अनुसंधान किया जा रहा है. बता दें कि धर्म सभा में देवकीनंदन ठाकुर और उत्तम स्वामी ने भी संबोधन दिया था. इसमें देवकीनंदन ठाकुर ने अपने संबोधन में हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग के साथ कई बातें रखी थी. बताया जा रहा है कि मुकदमे में और भी आरोपी हो सकते हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले की रिपोर्ट हाथीपोल थाने के कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह ने दी है.
 

ये भी पढ़ें

Udaipur: 'एक धोखे से चला गया अब तो घर-घर कन्हैया होगा...' कन्हैया हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget