एक्सप्लोरर

Udaipur news: शराब दुकान के संचालन की एवज में रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, दो अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी ने गुरुवार को लाइसेंसी शराब दुकान के संचालन की एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ दाे अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. मामले में एक अन्य अधिकारी का नाम भी शामिल बताया जा रहा है.

Udaipur news: लाइसेंसी शराब दुकान का संचालन करने की एवज में 25, 000 रुपए की रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक और प्रहाधिकारी को एसीबी ने गुरुवार दोपहर को गिरफ्तार किया है. मामले में एक और आबकारी निरीक्षक का नाम भी सामने आ रहा है, जो इस रिश्वत मामले में शामिल बताया जा रहा है. फिलहाल एसीबी की कार्रवाई चल रही है. एसीबी एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि जिले में मावली तहसील के आबकारी निरीक्षक गोपीलाल पुत्र चुनाजी सोलंकी और प्रहाधिकारी महेंद्र कुमार पुत्र सुल्तान जाट को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.

20 दिसंबर को की थी शिकायत

एएसपी ओझा ने आगे बताया कि लाइसेंसी शराब दुकान के मालिक ने अपना नाम गोपनीय रखते हुए एसीबी ब्यूरो कार्यालय में 20 दिसंबर को शिकायत की थी. शिकायत में बताया था कि मावली में दो लाइसेंसी शराब की दुकान है. दोनों दुकानों का संचालन करने के लिए दो आबकारी निरीक्षक और प्रहराधिकारी 25000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं जबकि आबकारी विभाग से ही दुकान लाइसेंसी है. एसीबी ने शिकायत का सत्यापन 20 दिसंबर को ही कर लिया. इसके बाद लगातार कार्रवाई का इंतजार करने लगे. गुरुवार आरोपी गोपीलाल ने रुपए लेकर बुलाया तो एसीबी ने रंगे हाथों दोनों को गिरफ्तार किया. अन्य निरीक्षक की भी भूमिका सामने आ रही है जिसकी जांच कर रहे हैं.

एएसपी ओझा ने बताया कि परिवादी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निरीक्षक गोपीलाल और अन्य निरीक्षक दुकानदार से 5-5 हजार रुपए और प्रहराधिकारी 3 हजार रुपए मासिक बंदी लेते थे. फिर भी परिवादी दुकानदार के आसपास अवैध शराब दुकानों का संचालन हो रहा था और ढाबों पर भी अवैध शराब बिक रही थी. अवैध दुकानों के कारण नुकसान हो रहा था. 

दुकानदार से 10-12 हजार रुपए का मासिक खर्च लेते थे

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि जो 25000 रुपए रिश्वत लेते ट्रेप हुए वह राशि 2 माह की बंदी थी. बड़ी बात तो यह है कि 2 माह की इस बंदी के अलावा आरोपी परिवादी दुकानदार से महीने में कई बार शराब की बोतलें, होटल का खर्च आदि ले लेते थे. यानी एक आबकारी निरीक्षक दुकानदार से 10-12 हजार रुपए का मासिक खर्चा लेता और करवाता था.

इसे भी पढ़ें :

Rajasthan Night Curfew:  राजस्थान में नाइट कर्फ्यू का एलान, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी

Rajasthan News: कोरोना संकट के बीच राजस्थान की सरकार ने स्कूलों को लेकर किया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget