एक्सप्लोरर

NAPCON 2022: उदयपुर में चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस का आगाज आज, 2200 डॉक्टर्स होंगे शामिल

राजस्थान के उदयपुर में  24वां चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस नेपकोन की शुरुआत गुरुवार को होगा. अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस अंतर्गत 60 विदेशी डेलीगेट्स जिनमें 14 देश के डॉक्टर शामिल होंगे.

Rajasthan News: उदयपुर में चेस्ट विशेषज्ञों का 24वां चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नेपकोन का आगाज आज यानी गुरुवार को होने वाला है.  उदयपुर के गीतांजली मेडिकल कॉलेज और रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में होने जा रही इस नेपकोन-2022 की इस बार की थीम "इनकरेज प्रिसिशन मेडिसिन" है जिसका अर्थ है सही जांच करके सही दवा प्रदान करना. इस प्रकार का सम्मेलन प्रति वर्ष नेशनल कॉलेज ऑफ़ चेस्ट फिजिशियन (एनसीसीपी) और इंडियन चेस्ट सोसाइटी (आईसीएस) के तत्वावधान में होता है. इस कांफ्रेंस में देश विदेश से लगभग 2200 श्वास रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे जो 13 विषयों पर वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा.

14 देशों के विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा
अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस अंतर्गत 60 विदेशी डेलीगेट्स जिनमें 4 महाद्वीपों से 14 देश जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, एशिया, यूरोप इत्यादि प्रमुख हैं और लगभग 475 नेशनल फैकल्टी इसमें भाग लेंगे. इसमें कुल 2200 संभागी हिस्सा लेंगे. कांफ्रेंस में फेफड़ों की दूरबीन द्वारा जांच (ब्रोंकोस्कोपी), एलर्जी टेस्ट, सी.टी. स्कैन, जटिल एम.डी.आर. और एक्स. डी. आर. टी. बी., आई. एल.डी., स्लीप डिसआर्डर आदि प्रमुख है. इन वर्कशॉप में प्रतिभागी डॉक्टर्स को हैंड्स-ऑन-ट्रेनिंग भी दी जाएगी. 

Udaipur News: G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने उदयपुर में डाला डेरा, 5-7 दिसंबर तक होगा आयोजन

400 व्याख्यान और 980 शोध पत्र की होगी प्रस्तुति
इस कॉन्फ्रेंस के तहत 11 और 12 नवंबर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक और 13 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न वैज्ञानिक सत्र गीतांजली मेडिकल कॉलेज के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित किए जाएंगे. इन वैज्ञानिक सत्रों में लगभग 400 व्याख्यान (लेक्चर) और 980 अनुसंधान पत्र (रिसर्च पेपर) पढ़े जाएंगे. इन वैज्ञानिक सूत्रों में  प्रमुख रूप से अस्थमा, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), न्यूमोनिया, इंटरस्टिटल लंग डिजीज (आईएलडी), वातावरण-प्रदूषण जनित बीमारियां, फेफड़ों का कैंसर, रेस्पिरेटरी फेलीयर, जटिल टीबी, एक्मो आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इस कांफ्रेंस में युवा चेस्ट विशेषज्ञों में अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु एनसीसीपी और आईसीएस यंग साइंटिस्ट अवार्ड और आयोजकों की तरफ से हर सत्र के बेस्ट पेपर को अवार्ड सर्टिफिकेट सहित 5100 रुपये का चेक दिया जायेगा. इस प्रकार कुल लगभग 90 अवार्ड दिए जाएंगे. कांफ्रेंस के एक सत्र में राष्ट्रीय स्तर की पीजीक्विज का भी आयोजन होगा. जिसमें देश के मेडिकल कॉलेजों के पी.जी.डाक्टर भाग लेंगे.

ये विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा
इस कांफ्रेंस में देश विदेश से ख्याति प्राप्त चेस्ट विशेषज्ञ भाग लेंगे. इनमें अमेरिका से डॉ.अतुल सी मेहता 'लंग ट्रांसप्लांट', डॉ. आशुतोष सचदेवा, डॉ. वैनकीम होल्डन 'मैनेजमेंट ऑफ़ न्युमोथोरैक्स', डॉ. पॉल ट्रेवलोस, इंग्लैंड से डॉ. एम.मुनावर, डॉ.राकेश पंचाल, होंगकोंग से डॉ.डेविड लैम, तुर्की से डॉ. नूरदन कौकतूर्क 'हाउ टू अप्लाई प्रिसिशन मेडिसिन इन सीओपीडी' और 45 अन्य विदेशी फैकल्टी व्याख्यान देंगी. दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. रणदीप गुलेरिया इनसाइड स्टोरी ऑफ इंडोर एयर पलयूशन, पटेल चेस्ट इंस्टीटयूट के वर्तमान निदेशक डा. राज कुमार, पदमश्री डा. दिगम्बर बेहरा भाग लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
कोटा में एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप, एक ने की आत्महत्या

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget