एक्सप्लोरर

राजस्थान: ऑनलाइन सट्टेबाजी बनी जानलेवा! 25 साल के युवक ने सुसाइड नोट में जो लिखा, पढ़कर रो पड़ेंगे आप

Rajasthan News: पिता के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन गेम में 1 लाख रुपए से ज्यादा हारने के बाद युवक ने लगाई फांसी. सुसाइड नोट भी छोड़ा. प्रेमिका के परिवार वालों पर परेशान करने का आरोप भी लगाया.

राजस्थान में ऑनलाइन गेम में पैसा हारने के बाद एक शख्स अपनी जिंदगी से भी हार गया. केकड़ी शहर के कृष्णा नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. युवक की जेब से 5 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. 

सुसाइड नोट में युवक ने परिवार के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन सट्टा गेम में एक लाख रुपए से ज्यादा की रकम हार जाने की वजह से दुखी होने की बात लिखी है. उसने अपने माता-पिता से बार-बार माफी मांगी. लिखा कि उसकी वजह से परिवार कर्ज में डूब गया है. 

ऑनलाइन गेम में परिवार का पैसा गंवाने का उसे बेहद अफसोस है. सुसाइड नोट में उसने क्रेडिट कार्ड को लेकर भी सवाल उठाए हैं. इसके साथ ही एक लड़की से प्यार करने और उसके भाइयों द्वारा फटकार लगाई जाने से भी दुखी होने की बात लिखी थी.

छत पर पानी भरने गया भाई तो रह गया दंग

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. युवक के भाई ने दो युवकों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है. सिटी थाना सीआई कुसुम लता मीणा ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी युवक सतीश (25) पुत्र तेजमल माली ने सोमवार सुबह अपनी छत पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. रिपोर्ट में भाई सूरजकरण ने बताया कि वह कल सुबह छत पर रखी पानी की टंकियां को भरने गया था. 

इस दौरान छत पर उसका भाई सतीश फंदे पर लटका हुआ दिखा. उसने घरवालों को बुलाया और सतीश को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूरजकरण ने सतीश की गर्लफ्रेंड के भाई समेत दो लोगों पर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने और धमकियां देने का आरोप लगाया है.

मेरी जैसी निकम्मी औलाद किसी को ना दे- सुसाइड नोट में लिखा

सुसाइड नोट में ये लिखा, "मम्मी-पापा आप बहुत अच्छे हो, लेकिन मेरी जैसी निकम्मी औलाद किसी को ना दे. मैं जाते-जाते आपको कर्जे में डूबो गया. मैंने आपको बताने की बहुत कोशिश की, लेकिन बता नहीं पाया. मेरी एक गलती मुझ पर भारी पड़ गई. थोड़े से लालच में आकर मैंने सब गंवा दिया. मैंने क्रेडिट कार्ड से सट्टे वाले गेम में एक लाख रुपए गंवा दिए. मुझे अंदर ही अंदर घुटन हो रही है."

"मुझे माफ करना. मैं एक लड़की से प्यार करता हूं. उसे कोई भी कुछ नहीं बोलना. 2-3 दिन पहले लड़की के भाई ने उसका मोबाइल चेक कर लिया. उसने हमारी बातचीत-फोटो-वीडियो देख लिए. बड़े भाई ने मुझे धमकाया कि अब आगे से कुछ हुआ तो या तो खुद मर जाऊंगा या तुम दोनों को जान से मार दूंगा."

उसने अंत में लिखा कि मेरे मरने के बाद मेरे दोस्तों को बता देना कि मैं मर गया. फिलहाल सतीश का परिवार सदमे में है और आस पड़ोस में गम का महौल है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget