एक्सप्लोरर

Rajasthan News: अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी पैलेस ऑन व्हील, आरटीडीसी चेयरमैन ने कहा- कोटा का हुआ है अकल्पनीय विकास

Kota News: कोटा अब देश का बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने जा रहा है. विदेशी सैलानी कोटा के विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों का लुफ्त उठा सकेंगे. यह बात आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर ने शनिवार को कही.

Tourism in Kota: कोटा पर्यटन नगरी के रूप में तेजी से आगे बढ रहा है. कई पार्क और गार्डन के साथ ही यहां के चौराहे, चंबल रिवर फ्रंट और ऑक्सी जोन विश्व स्तरीय हैं. यह लोगों को एक बार में ही आकर्षित करते हैं. कई विश्व रिकॉर्ड भी इनके नाम दर्ज हो रहे हैं. कोटा अब देश का बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने जा रहा है. पैलेस ऑन व्हील का ठहराव भी अब कोटा में होगा.विदेशी सैलानी कोटा के विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों का लुफ्त उठा सकेंगे. आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर ने कोटा दौरे के दौरान यह बात मीडिया से कही. उन्होंने कहा कि यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को लोग युगों-युगों तक याद करेंगे. उनकी परिकल्पना से अद्भुत अकल्पनीय पर्यटन विकास कोटा में हुआ है.

कोटा की तर्ज पर होगा पुष्कर का विकास
चंबल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन पार्क का अवलोकन करने के बाद आरटीडीसी चेयरमैन खासे उत्साहित नजर आए उन्होंने कहा कोटा में पर्यटन विकास सहित अन्य विकास कार्यों को देखकर अभिभूत हूं. कोटा की तर्ज पर अब पुष्कर में भी पर्यटन विकास के कार्य करवाए जाएंगे.जल्दी पर्यटन विभाग की टीमें कोटा आएंगी. कोटा में पर्यटन विकास के विश्व स्तरीय कार्यों को देखकर पुष्कर और राजस्थान के अन्य जिलों के लिए पर्यटन विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

शहर का कायाकल्प देखना हो तो कोटा आइए
धर्मेंद्र राठौर ने शनिवार सुबह 100 करोड़ की लागत से नगर विकास न्यास द्वारा मंत्री शांति धारीवाल की पहल पर विकसित ऑक्सीजन पार्क का अवलोकन किया. उन्होंने पूरे पार्क में विकसित किए गए ग्रीन एरिया, वाटर प्वाइंट और विश्व स्तरीय मॉन्यूमेंट्स को देखा. उन्होंने कार्यों की खुले दिल से सराहना की. मीडिया से मुखातिब होते हुए धर्मेंद्र राठौर ने कहा कि कैसे एक शहर का स्वरूप बदला जा सकता है यह देखना है तो राजस्थान के कोटा में आइए. ऑक्सीजोन पार्क के अवलोकन के दौरान न्यास सचिव राजेश जोशी पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव सहित न्यास के अधिकारी मौजूद थे. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: ACB पूर्णकालिक DG की नियुक्ति पर BJP ने उठाए सवाल, पूनियां बोले- 'राजस्थान के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget