एक्सप्लोरर

अब राजस्थान के टोंक में गिरी सरकारी स्कूल की जर्जर छत, बच्चों से भरा था परिसर, टला बड़ा हादसा

Tonk School Roof Collapsed: टोंक में सरकारी स्कूल का एक जर्जर क्लासरूम ढह गया. गनीमत रही कि कमरा पहले ही बंद कर दिया गया था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 17 में से 15 कमरे जर्जर हालत में हैं.

टोंक के उनियारा कस्बे के ककोड़ इलाके में सोमवार को सरकारी स्कूल के एक क्लासरूम की छत गिर गई. हादसे के वक्त स्कूल में बच्चे मौजूद थे, लेकिन गनीमत यह रही कि जिस कमरे की छत गिरी, उसे कुछ दिन पहले ही बंद कर दिया गया था. अगर समय रहते यह एहतियात नहीं बरती जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही छत गिरने की आवाज आई, स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे बच्चों में डर का माहौल बन गया. गिरती छत का मलबा पास के कमरे तक जा पहुंचा, जिससे कुछ बच्चों को हल्की चोटें भी आईं. हालांकि सभी बच्चे अब सुरक्षित हैं.

छत गिरने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए. कई लोगों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. अभिभावकों ने कहा कि अगर बच्चों की सुरक्षा पहले ही सुनिश्चित की जाती तो ऐसी स्थिति ही नहीं बनती. घटना के बाद कई बच्चों में डर का माहौल है और वे क्लासरूम में बैठने से भी हिचकिचा रहे हैं.

#Tonk
राजस्थान
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ककोड़ के एक कमरे की छत भरभरा कर गिरी,

कुछ ही दूरी पर बैठी हुई थी छात्रएं

लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई

स्कूल भवन के कमरे की छत गिरने से छात्राओं और स्कूल स्टाफ में फैला डर

स्कूल के जर्जर कमरे को किया गया था लोक pic.twitter.com/a6Q4Ol8Fx0

— Jitesh Jethanandani (@jethanandani14) August 19, 2025

">

स्कूल के 17 में से 15 कमरे जर्जर

स्कूल प्रशासन के अनुसार, इस सरकारी विद्यालय में कुल 17 कमरे हैं, जिनमें से 15 जर्जर हालत में हैं. कई कमरों को पहले ही बंद कर ताले लगा दिए गए थे. लेकिन इस स्थिति ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बच्चों की पढ़ाई फिलहाल सुरक्षित माने जा रहे कुछ ही कमरों में हो रही है, जो बेहद असुविधाजनक है.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बच्चों के अभिभावकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही जर्जर कमरों की मरम्मत या पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget