एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान पुलिस का अपनी मांगों के साथ अभियान, सरकार तक बात पहुंचाने के लिए बनाई रणनीति

Jaipur News: पुलिसकर्मियों की मांग है कि प्रदेशभर के थानों में रिक्त पदों को भरा जाए, सभी पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ दिया जाए और उनकी ड्यूटी आठ घंटे की जाए. साथ ही उन्हें ग्रेड पे का लाभ मिले.

Rajasthan Police Demand: राजस्थान में कांग्रेस सरकार (Congress Government) चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है. इस बीच गहलोत सरकार से उम्मीद लगाए बैठी राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) अपनी मांगें को लेकर अभियान चला रही है. लंबे अर्से से मांगों की अनदेखी होने से निराश पुलिस ने पुरजोर तरीके से सरकार तक मांग पहुंचाने और अपनी सभी मांगें मनवाने के लिए रणनीति बनाई है. इसके तहत आज प्रदेश के 80 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी एक साथ आंदोलन के रूप में अपनी आवाज बुलंद करेंगे. वे चाहते हैं कि सरकार पुलिस की मांगों को स्वीकार करे.

ट्विटर के जरिए सरकार तक पहुंचाएंगे बात
राजस्थान का गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पास ही है. कांग्रेस सरकार की चौथी वर्षगांठ के मौके पर 17 दिसंबर को सीएम गहलोत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. माना जा रहा है इस दौरान सीएम प्रदेश को कई सौगात दे सकते हैं. ऐसे में प्रदेश पुलिस आज 16 दिसंबर की शाम 7 बजे ट्विटर पर #पुलिस_डिमांड ट्रेंड करवाकर अपनी मांगें सरकार के सामने रखेगी. उन्हें विश्वास है कि समाज की सुरक्षा में दिन-रात सतर्क रहने वाले पुलिस कर्मचारियों को सीएम सौगात देंगे.

क्या हैं सरकार से पुलिस की प्रमुख मांगें
रफ्तार से बदलते वक्त में जिस तरह अपराध बढ़ रहे हैं उसकी तुलना में सूबे के पुलिस महकमे में मैनपावर की कमी है. पुलिस की मांग है कि प्रदेशभर के थानों में रिक्त पद भरें जाएं. अन्य विभागों की तरह पुलिस विभाग में भी कार्मिकों की ड्यूटी 8 घंटे हो. पुलिसकर्मियों को टाइम स्केल प्रमोशन और 3600 ग्रेड पे का लाभ मिले. प्रत्येक पुलिसकर्मी को वीकली ऑफ मिले. हालांकि, अभी अजमेर जिले के एक-दो थाने में प्रयोग के रूप में वीकली ऑफ दिया जाने लगा है.

प्रदेश में इतना बड़ा है पुलिस नेटवर्क
राजस्थान प्रदेश में पुलिस का नेटवर्क बहुत बड़ा है. यहां 7 पुलिस रेंज और 2 कमिश्नरेट हैं. 40 पुलिस जिले और 2 जीआरपी जिले हैं. प्रदेशभर में 214 पुलिस सर्किल क्षेत्र में 861 थाने और 1215 चौकियां स्थापित हैं. इनके अलावा मेवाड़ भील कोर समेत 17 आरएसी बटालियन हैं. 190 आईपीएस और 850 आरपीएस के साथ हजारों पुलिसकर्मी कार्यरत हैं.

यह भी पढ़ें:

Kota News: नहर में गिरी कार, एक के बाद एक कूदे युवक और बचा ली तीन की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget