एक्सप्लोरर

राजस्थान में कांग्रेस नेता ने माधुरी दीक्षित को बताया 'सेकंड ग्रेड' एक्टर, BJP ने किया पलटवार

Madhuri Dixit News: राजस्थान में आयोजित IIFA में बड़े कलाकारों की अनुपस्थिति को लेकर विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाए, जिसे 'सेकंड ग्रेड' कलाकारों वाला पैसे की बर्बादी वाला कार्यक्रम करार दिया.

Rajasthan Politics on IIFA Madhuri Dixit: राजस्थान में IIFA के आयोजन को लेकर बवाल जैसी स्थिति बन गई है. विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है कि इस बार के कार्यक्रम में बड़े कलाकारों ने दूरी बनाकर रखी. विपक्ष ने आईफा में शामिल बॉलीवुड सितारों को 'सेकंड ग्रेड' का बताते हुए इस आयोजन को पैसे की बर्बादी करार दे दिया. 

विपक्ष का कहना है, "भजनलाल शर्मा सरकार के पास खाटूश्याम  और जयपुर के आराध्य गोविंद देव के लिए ऐलान किए गए 100 करोड़ रुपये नहीं हैं, लेकिन आईफा के अयोजन पर इतनी ही राशि खर्च करने के लिए फाइल को बुलेट ट्रेन की तरह चला दिया." वहीं, खुद सीएम भजनलाल ने इसका जवाब देते हुए इसे पर्यटन के लिहाज़ से बड़ा और सफल कार्यक्रम बताया.

सीएम भजनलाल ने दिया आरोपों का जवाब
आईफा को लेकर वाहवाही लूट रही भजनलाल सरकार को जब विपक्ष ने 'पैसे की बर्बादी' बताकर घेरना शुरू किया तो खुद सीएम ने मामले को संभाला. विधानसभा में सीएम भजनलाल ने इसके आयोजन को 'पर्यटन को पंख लगाने वाला' बताते हुए इसके आयोजन से राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासतों का प्रमोशन बताया. साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में राजस्थान की अर्थव्यवस्था में आईफा के योगदान को नकारा नहीं जा सकता.  

माधुरी दीक्षित को बताया 'सेकंड ग्रेड'
इससे पहले विधानसभा के अंदर और बाहर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आईफा को लेकर सरकार पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि शाहरुख़ खान के अलावा इसमें कोई बड़ा फिल्म कलाकार नहीं आया. इस बीच किसी ने माधुरी दिखित की मौजूदगी की बात कही तो जुली ने तपाक से माधुरी दीक्षित को 'सेकेंड ग्रेड' का स्टार बताते हुए कहा कि उनका समय तो गया. 

माधुरी दीक्षित पर विवादित बयान देते हुए टीकाराम जूली ने कहा, "उनके जमाने की दिल और बेटा जैसी फिल्म के बाद ही उनका दौर ख़त्म हो गया." उन्होंने आगे कहा कि 7-7 लाख रुपये का गोल्डन पास ना जाने किसे दे दिया, जबकि सरकार के मंत्री भी पीछे बैठे नजर आए. 

सदन के बाहर बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर पलटवार किया और कहा कि विपक्ष की आदत बन गई है कि वह हर अच्छे काम का विरोध करते हैं. 

आईफा की व्यवस्था खराब होने पर विपक्ष ने घेरा
दरअसल, विपक्ष को इस बात को लेकर ऐतराज है कि सरकार ने विकास काम के बजट को कम करके आईफा के आयोजन के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. इस दौरान फिल्म कलाकारों को गुलाबी शहर या राजस्थान का कहीं प्रमोशन करते तक नहीं देखा गया. यही नहीं, सुरक्षा के नाम पर पूरा बंदोबस्त कलाकारों की तरफ कर दिया गया, लेकिन जयपुर में आयोजन स्थल से कुछ दूरी पर ही एक महिला के साथ रेप होता रहा. 

बहरहाल, आईफा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है, लेकिन समझना होगा कि ऐसे भव्य आयोजन का राजस्थान जैसे पर्यटन स्थलपर आधारित जगहों के लिए फायदेमंद होता ही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget