एक्सप्लोरर

Jodhpur News: आम लोगों के पास IIT जोधपुर के भव्य परिसर के दीदार का मौका, घूम सकेंगे कोना-कोना

Jodhpur: जोधपुर आईआईटी के भव्य परिसर को देखने का खास मौका आम लोगों के लिए आयोजित किया जा रहा है आईआईटी के इस ओपन हाउस इवेंट में पांच प्रमुख कार्यक्रम रखे गए हैं.

Jodhpur News: जोधपुर IIT के भव्य परिसर को देखने का खास मौका आम लोगों के लिए आयोजित किया जा रहा है. आईआईटी के इस ओपन हाउस इवेंट में पांच प्रमुख कार्यक्रम रखे गए हैं. इसमें लेबोरेटरी विजिट, कैंपस टूर, प्रदर्शनी, गेस्ट लेक्चरर पेपर प्रेजेंटेशन के जरिए आम व्यक्ति आईआईटी जोधपुर की यात्रा को देख सकेगा. आईआईटी जोधपुर की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी. करवड़ स्थित 852 एकड़ के कैंपस में यह 6 साल पहले ही शिफ्ट हुई है.

ओपन हाउस इवेंट के दौरान माइक्रोबॉयल फ्यूल सेल, हाइपरक्सिया चेंबर, 3D प्रिंटेड प्रोडक्ट, सेल्फ क्लीनिंग कोटिंग सोलर पैनल, लिथियम आयन बैटरी पैकेजिंग, सुपरकंडक्टिंग और एडूमेसे मैथ लैब का प्रदर्शन होगा. जोधपुर आईआईटी में यह रोबोटिक,साइंस क्विज ट्रैफिक लाइट गेम,फेस पेंट,पहेली बुझाओ खेल होंगे.

Rajasthan PTET Exam 2022: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की तारीख का एलान, सभी 33 जिलों में 3 जुलाई को होंगे एग्जाम

पहली बार खुला है आम लोगों के लिए कैंपस
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर ने पहली बार आम लोगों के लिए अपने कैंपस के द्वार खोले हैं. आईआईटी की ओर से 20 अप्रैल को आयोजित 'पधारो आईआईटी कार्यक्रम' में शहर के लोग शाम 5:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक आईआईटी का कोना-कोना देख सकेंगे. शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर करवड़ में स्थित होने की वजह से आईआईटी ने आम लोगों, स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए शहर के 4 स्थानों से बसों का इंतजाम भी किया है. ये बसें 20 अप्रैल को शाम 4:00 बजे पावटा, शास्त्री नगर सर्किल, मंडोर सर्किल और एम्स जोधपुर के बाहर से उपलब्ध रहेंगी. कोई भी व्यक्ति इन बसों के जरिए आईआईटी पहुंच सकता है.

भव्य आईआईटी परिसर में क्या कुछ है खास जानने का मौका 

  • आईआईटी जोधपुर का भवन पश्चिमी राजस्थान की आंधियों से बचाने के लिए विशेष रूप से डोम रूप में तैयार किया गया है. डोम के नीचे तापमान करीब 5 डिग्री तक कम रहता है. डोम के ऊपर हरियाली की गई है.
  • कैंपस में 4 किलोमीटर लंबी सुरंग है, जिसमें बिजली सहित अन्य व्यवस्था की गई है. आम लोग इस सुरंग को देख सकेंगे.
  • आईआईटी जोधपुर के पास देश का सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है. कंप्यूटर साइंस विभाग की लेबोरेटरी में इसे देख पाएंगे.
  • छात्र-छात्राओं की ओर से रोबोटिक सहित अन्य अनुसंधान कार्य भी देखने को मिलेंगे.
  • आईआईटी जोधपुर में 8 विभाग है. इन सबकी लेबोरेटरी आम लोग देख पाएंगे. इसमें न्यूरो साइंस लैब, पॉलीमर नैनोकंपोजिट लैब, लेजर स्कैनिंग माइक्रोस्कोप लैब, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग लैब, सैमसंग एआर-वीआर लैब, कम्युनिकेशन, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स व इंटरनेट ऑफ थिंग्स लैब, मटेरियल प्रोसेसिंग लैब, सॉयल व जियोटेक्सटाइल लैब, थिन फिल्म एंड डिवाइस लैब शामिल है.

ओपन हाउस इवेंट के दौरान माइक्रोबॉयल फ्यूल सेल, हाइपरक्सिया चेंबर, 3D प्रिंटेड प्रोडक्ट, सेल्फ क्लीनिंग कोटिंग सोलर पैनल, लिथियम आयन बैटरी पैकेजिंग, सुपरकंडक्टिंग और एडूमेसे मैथ लैब का प्रदर्शन होगा.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan New Gopalan Rules: राजस्थान में शहरी क्षेत्र में गोवंश रखने के लिए नए नियम, जुर्माने से बचने के लिए जान लें जरूरी बातें

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget