एक्सप्लोरर

Jodhpur News: वायुसेना के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, जोधपुर में हुई आपात लैंडिंग

Rajasthan: वायुसेना के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के बाद जोधपुर के देचू स्थित पीलवा गांव में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी है. हेलीकॉप्टर ने जोधपुर के फलोदी एयरबेस से उड़ान भरी थी.

Air Force Helicopter Emergency Landing: वायुसेना के हेलीकॉप्टर (Air Force Helicopter) में तकनीकी खराबी के बाद जोधपुर (Jodhpur) के देचू स्थित पीलवा गांव में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग (Emergency Landing) करानी पड़ी है. जानकारी के मुताबिक  हेलीकॉप्टर ने जोधपुर के फलोदी एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई. पायलट ने समझदारी दिखाते हुए देचू स्थित पीलवा गांव में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करायी. सूचना पाकर देचू पुलिस और एयरफोर्स के एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. एक्सपर्ट की टीम अब हेलीकॉप्टर की जांच पड़ताल कर रही है.

फलोदी एयरबेस से भरी थी उड़ान
वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने राजस्थान के जोधपुर के फलोदी एयरबेस से उड़ान भरी थी. जैसे ही हेलीकॉप्टर ने कुछ दूरी की उड़ान भरी,  उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई.  इसके बाद पायलट ने समझदारी दिखाए हुए हेलीकॉप्टर को देचू स्थित पीलवा गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी. इस लैंडिंग के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

 

मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सपर्ट की टीम

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की सूचना मिलते ही देचू थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस के साथ एयरपोर्ट की एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची. हेलीकॉप्टर के उतरते ही उसके चारों ओर गांवों वालों की भीड़ लग गयी.  पुलिस ने लोगों को हेलीकॉप्टर से दूर हटाया, हेलीकॉप्टर का पायलट पूरी तरह सुरक्षित है.

बुधवार को हुई थी नौसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि बुधवार को नौसेना के एक हेलीकॉप्टर ने बुधवार को नियमित उड़ान के दौरान मुंबई तट पर आपातकालीन लैंडिंग की थी. अधिकारियों ने बताया कि अरब सागर के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक पावर कट गई, जिससे हेलीकॉप्टर तेजी से नीचे आ गया. इस घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. समय रहते हेलीकॉप्टर से तीन कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: CM गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र के सौहार्दपूर्ण संबंध की कहानी लिख रहा राजस्थान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget