एक्सप्लोरर

'रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पूर्वजों का किया अपमान', केंद्रीय मंत्री पर भड़के कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा

Rajasthan News: कांग्रेस नेता रंधावा ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर पलटवार करते हुए कहा है कि बिट्टू का दिमाग ठीक नहीं है और सरकार को उनका इलाज कराना चाहिए. उन्होंने अपने पूर्वजों का अपमान किया है.

Sukhjinder Singh Randhawa on Ravneet Singh Bittu: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी और पंजाब से सांसद सुखजिंदर सिंह रधावा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा, "बिट्टू का दिमाग ठीक नहीं है, सरकार उनका इलाज कराए." 

दरअसल, रवनीत सिंह बिट्टू ने जिस तरह से राहुल गांधी पर बयान दिया था, उसी के पलटवार में रंधावा का यह जवाब आया है. कांग्रेस नेता रंधावा ने कहा, "रवनीत सिंह बिट्टू पहले पगड़ी नहीं बांधते थे, उन्हें राहुल गांधी ने पगड़ी बांधने के लिए कहा और वो राहुल गांधी के लिए ये बातें कह रहे हैं." 

सुखजिंद सिंह रंधावा यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा, "बिट्टू ने राहुल गांधी पर जो बयान दिया है उससे उन्होंने अपने पूर्वजों को कलंकित करने का काम किया है." गौरतलब है कि रवनीत सिंह बिट्टू ने आपत्तिजनक बयान देते हुए राहुल गांधी को 'आतंकवादी' बता दिया था.

उपचुनाव के लिए है तैयारी
सुखजिंदर सिंह रंधावा आज (मंगलवार, 17 सितंबर) सुबह अलवर पहुंचे जहां दिवंगत विधायक जुबेर खान को उनके निवास स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कि. उसके बाद जयपुर में पार्टी की बैठक हुई, जिसमें उपचुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा. 

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अच्छे प्रत्याशियों का चयन होगा. जो बेहतर होगा उसे टिकट दिया जाएगा. इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है. 

सात सीटों पर है उपचुनाव 
राजस्थान की सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें से 6 पर इंडिया गठबंधन के विधायकों की वजह से उपचुनाव होने वाले हैं. जबकि, एक सीट पर बीजेपी के विधायक के निधन से सीट खाली हुई है. इस सभी सीटों पर दोनों दलों के नेता मेहनत कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में एक बार फिर बदलने वाला है मौसम, पूर्वी राज्य में कल से बारिश का अलर्ट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget