एक्सप्लोरर

Sukhdev Singh Gogamedi: अब राजस्थान में भी अपराधियों पर चला बुलडोजर, गोगामेड़ी शूटर के निर्माण को ढहाया

Rajasthan: मध्य प्रदेश की तरह ही अब राजस्थान में भी अपराधियों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. राज्य में हाई प्रोफाइल मर्डर केस गोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की गई है.

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में अब राजस्थान में भी बुलडोजर कार्रवाई की गई है. पुलिस की सूचना पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा गोगामेड़ी शूटर रोहित राठौर के खातीपुरा के सुंदर नगर स्थित अवैध निर्माण तोड़ा गया. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.  गोगामेड़ी 2017 से ही गैंगस्टर रोहित गोदारा के निशाने पर थे.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में राजस्थान के कुख्यात डॉन आनंदपाल की मौत के विरोध में एक बड़ा धरना-प्रदर्शन हुआ था. इस धरने में गोगामेड़ी ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन वह धरने को बीच को बीच में छोड़ कर ही चले गए थे. उनकी यह बात रोहित गोदारा पसंद नहीं आई और इसी के चलते रोहित गोगामेड़ी को मरवाना चाहता था.

पुलिस के मुताबिक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का आरोपी शूटर नितिन फौजी पहले ही जयपुर में मौजूद था. उसके पास एक कुरियर बॉय ने हथियार पहुंचाए थे. इसके बाद कपड़ा व्यापारी नवीन शेखावत नितिन फौजी और एक अन्य शूटर रोहित राठौर गोगामेड़ी के घर ले गया.

रोहित राठौर की सुखदेव सिंह से थी दुश्मनी

गौरतलब है कि शूटर रोहित राठौर की भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से निजी दुश्मनी थी. क्योंकि रोहित राठौर की गर्ल फ्रेंड ने उस पर रेप का केस दर्ज करवाया था और जब वह जेल गया तो उसकी गर्ल फ्रेंड की पैरवी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने की थी. गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद उनकी पत्नी ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उनपर कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना दिया है. प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना हटाया गया.

बहरहाल आज सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्या मामले के आरोपी रोहित राठौर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. 

ये भी पढ़ें: Kailash Vijayvargiya: 9 साल तक महासचिव रहने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने दिया इस्तीफा, जानिए नड्डा से मिलने के बाद क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget