एक्सप्लोरर

Rajasthan: 11-11 वर्ष की जेल और 2-2 लाख का जुर्माना, डोडा पोस्त तस्करी मामले में कोर्ट का फैसला

Sirohi Court News: पुलिस ने 12 मई 2019 में मध्य प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था. टेंपो से 220 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया. अब सिरोही की एनडीपीएस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया.

Rajasthan News: सिरोही की विशेष एनडीपीएस अदालत ने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में अहम फैसला सुनाया है. न्यायाधीश रूपा गुप्ता ने मध्य प्रदेश के दो आरोपियों को 11-11 साल का कठोर कारावास और  2-2 लाख रुपये का अर्थदंड लगाकर दंडित किया. बता दें कि मामला 12 मई 2019 का है. रेवदर पुलिस ने वासन तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक लोडिंग टेंपो की तलाशी ली थी. तलाशी के दौरान टेंपो से 9 कट्टों में कुल 220 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया.

डोडा पोस्त की तस्करी दोनों चेसिस के बीच छिपाकर की जा रही थी. पुलिस ने मौके पर मध्य प्रदेश के दोनों आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों की पहचान मंदसौर निवासी विक्रम सिंह और मुनीर खान के तौर पर हुई. डोडा पोस्त का जखीरा जब्त कर रेवदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

डोडा पोस्त तस्करी मामले में अदालत का कड़ा फैसला

लोक अभियोजक डॉ. लक्ष्मण सिंह बाला ने बताया कि न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखा गया. 19 गवाहों का बयान कलमबद हुआ. पुलिस ने अदालत के सामने 81 दस्तावेज भी पेश किए. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को गौर से सुना. अभियोजन के आगे बचाव पक्ष मजबूत दलील पेश करने में नाकाम रहा. न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष के तर्क से सहमति जताते हुए फैसला सुनाया. लोक अभियोजक ने बताया कि अदालत के फैसले से तस्करों को कड़ा संदेश जाएगा. तस्करों के हौसले पस्त होंगे.

11-11 साल की सजा और 2-2 लाख का लगा जुर्माना

उन्होंने तस्करी मामले में अदालत की कठोर सजा को जरूरी बताया. अदालत ने विक्रम सिंह और मुनीर खान को डोडा पोस्त तस्करी मामले में 11-11 साल का कठोर कारावास और प्रत्येक पर 2-2 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया. माना जा रहा है कि नशा तस्करी मामले में अदालत के आए सख्त फैसले का संदेश दूर तक जाएगा. नशा युवा वर्ग की जिंदगियों को बर्बाद कर रहा है. 

तुषार पुरोहित की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-

बहुचर्चित अनीता चौधरी हत्याकांड में अब CBI की एंट्री, पुलिस की चार्जशीट के बाद दर्ज की FIR

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget