एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीकर में मूसलाधार बारिश से निचले इलाके हुए जलमग्न, आवागमन हुआ पूरी तरह से बंद, जानें आगे का हाल

विशेषज्ञों की माने तो अभी दो दिनों तक जिले में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. मौसम साफ होते ही तापमान फिर से माइनस में जाने की संभावना है.

Rajasthan Rain: देश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर सीकर में भी देखने को मिला. शुक्रवार शाम से ही जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ जो कल देर रात मूसलाधार बारिश में तब्दील हो गया. देर रात हुई मूसलाधार बारिश से सीकर शहर में जलभराव की स्थिति देखने को मिली. वहीं आज सुबह से ही अधिकतर इलाकों में घना कोहरा भी छाया हुआ है.

कल शाम से हो रही है बारिश

विशेषज्ञों की माने तो अभी दो दिनों तक जिले में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. मौसम साफ होते ही तापमान फिर से माइनस में जाने की संभावना है. जिले में तेज गलन भरी हवा के दौर के साथ हुई बारिश ने फिर से सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है. वहीं कल देर रात हुई तेज मूसलधार बारिश के कारण पूरे शहर में जलभराव के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर के हालात यह हैं कि जलभराव व तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों ने तालाब व नदियों का रूप ले लिया. कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई

3 से 4 फीट तक भरा पानी

जिले में कल देर रात हुई तेज और मूसलाधार बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भराव के कारण स्थिति गंभीर नजर आ रही है. सीकर शहर के ज्यादातर निचले इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया. तेज बारिश के कारण सीकर से नवलगढ़ का रास्ता लबालब तालाब सा नजर आया, जिससे आवागमन बिल्कुल बंद हो गया है. वहीं शहर की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा है. साथ ही शहर के निचले इलाकों में 2 से 3 फिट तक पानी भर गया. 

डूबी हैं सड़के

सड़क पर लगे डिवाइडर के सहारे राहगीर जल भराव को पार कर रहे हैं. वहीं पानी में कई वाहन डूबे नजर आए. शहर की कई निचली कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं शहर के नवलगढ़ पुलिया रोड, राधाकिशनपुरा स्टेशन रोड सहित में कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें-

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Jaipur News: ग्राइंडर मशीन के अंदर छिपा रखा था 28 लाख का सोना, जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget