एक्सप्लोरर

दिल्ली हादसे के बाद सीकर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बेसमेंट में चल रहे पांच कोचिंग सेंटर सील

Sikar News: दिल्ली हादसे के बाद एक बार फिर प्रशासन की नजर कोचिंग संस्थानों पर तिरछी हो गयी है. सीकर में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने पांच कोचिंग सेंटर को सील कर दिया.

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिला प्रशासन ने आज कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बेसमेंट में चल रहे पांच कोचिंग सेंटर को प्रशासन ने सीज कर दिया. नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच की गयी. उपखंड अधिकारी जय कौशिक और नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा दल बल के साथ सड़क पर उतरे. प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है.

नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर जांच के दौरान पाया गया कि पांच कोचिंग सेंटर क्लासों का संचालन बेसमेंट में कर रहे हैं. अधिकारियों ने क्लास का बेसमेंट में संचालन करने पर पांच कोचिंग सेंटर को सील कर दिया. दल बल के साथ सड़क पर उतरी प्रशासनिक टीम को देखकर कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया. लोगों का कहना है कि सीकर शहर में पहली बार कोचिंग सेंटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखी गयी है. कमिश्नर शशिकांत शर्मा ने बताया कि दिल्ली हादसे के बाद कोचिंग सेंटर की जांच धीमी पड़ गयी थी. अब एक बार फिर कार्रवाई को तेज कर दिया गया है.

पांच कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई

उन्होंने कहा कि कोचिंग संचालकों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी. शिकायतकर्ता का कहना था कि बेसमेंट में कोचिंग सेंटर के संचालन से छात्रों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. मानसून की बारिश में अनहोनी की भी आशंका जताई जा रही थी. इसलिए शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन और नगर परिषद की टीम के साथ  नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड पर संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच की गयी. जांच के दौरान पांच कोचिंग सेंटर का संचालन बेसमेंट में करते हुए पाया गया. इसलिए पांचों कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है. बता दें कि ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए कोचिंग हादसे के बाद प्रशासन सख्त है. 

ये भी पढ़ें-

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, 4-5 लोग मलबे में दबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget