एक्सप्लोरर

Sidharth-Kiara Wedding: कियारा-सिद्धार्थ ने बदली शादी की डेट, अब 6 फरवरी नहीं इस तारीख को लेंगे सात फेरे

Kiara-Sidharth Wedding Date: दोनों की शादी जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ पैलेस में होगी. आज होटल सूर्यगढ़ पैलेस में कियारा की मेंहदी का कार्यक्रम है. वहीं संगीत और हल्दी का कार्यक्रम 6 फरवरी को रखा गया है.

Kiara-Siddharth Wedding: बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की शादी को लेकर इस वक्त चारों तरफ चर्चे हैं. दोनों के फैंस उनकी शादी को लेकर खासे बेताब हैं लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि दोनों ने अब अपनी शादी की डेट बदल दी है. जी हां, कियारा और सिद्धार्थ की शादी की डेट पहले कल यानी 6 फरवरी फिक्स की गई थी, लेकिन अब उन्होंने इस दिन होने जा रही शादी को कैंसिल कर दिया है.

इस दिन शादी करेंगे कियारा और सिद्धार्थ
जानकारी के अनुसार, कियारा और सिद्धार्थ अब 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों की शादी जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ पैलेस में होगी. बता दें कि दोनों ने अपनी शादी समारोह के लिए जिस डेस्टिनेशन को चुना है वह कोई आम जगह नहीं है, होटल सूर्यगढ़ पैलेस भारत के टॉप 15 वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है. वहीं बात यदि जैसलमेर की करें तो जैसलमेर पर्यटन के लिहाज से दुनिया के मानचित्र में पर्यटकों की पहली पसंद रहा है.

आज सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी लगाएंगी कियारा
वहीं आज होटल सूर्यगढ़ पैलेस में कियारा की मेंहदी का कार्यक्रम है. कियारा आज अपने हाथों में सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी लगाएंगी. इस कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. वहीं संगीत और हल्दी का कार्यक्रम 6 फरवरी को रखा गया है.

शादी में शामिल होने के लिए पहुंच रहे बॉलिवुड सेलेब्स
कियारा और सिद्धार्थ की शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा. कई बड़े सेलेब्स उनकी शादी में शामिल होने के लिए अभी से जैसलमेर पहुंच चुके हैं.

शादी की रस्मों में फोन लेकर जाने की इजाजत नहीं
होटल में मेहमानों के ठहरने के लिए 84 कमरे बुक किये गए हैं. वहीं उन्हें लाने- ले जाने के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं.  हालांकि शादी की रस्मों के दौरान किसी को भी अंदर फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी. वहीं इस शादी में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

शादी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
100 से ज्यादा निजी सिक्योरिटी गार्ड्स सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं. कहा जा रहा है कि दोनों  परिवारों के बेहद करीबी सदस्य, दोस्त, रिश्तेदार ही इस शादी का हिस्सा होंगे. शादी खत्म होने के बाद 8 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन सूर्यगढ़ से चेक-आउट करेंगे.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: आज मेवाड़ और वागड़ दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, क्या हैं इसके राजनीतिक मायने?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget