एक्सप्लोरर

‘अपने गिरेबान में झांक कर देखें’, BJP नेता सतीश पूनियां ने अशोक गहलोत से क्यों कहा ऐसा?

Rajasthan Politics: बीजेपी नेता सतीश पूनियां ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उनके शासन काल में पांच साल तक कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई थी.

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां अल्प प्रवास पर जोधपुर पहुंचे.सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में भी कानून व्यवस्था कमजोर हुई है और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. अशोक गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, उन्हें बयानबाजी से पहले सोचना चाहिए.

SDM के थप्पड़ कांड पर बोले पूनियां
देवली-उनियारा में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना को लेकर सतीश पूनियां ने मीडिया के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से खिलाफ बीजेपी ने खूब बोला था तभी वे सत्ता से बाहर हुए है. यदि वो सवाल खड़े करते है तो उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

उनके शासन काल में पांच साल तक कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई थी, उन्होंने विरासत में जो दिया है. यहां की पुलिसिंग को कमजोर किया है.बीजेपी ने उसे सुधारने के साथ दुरूस्त करने का काम भी किया है.

पूनियां ने आगे कहा कि लोकतंत्र में हमारा जो संविधान है उसका मर्यादा से पालन करना चाहिए, हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है. समाज में गरिमा और मर्यादा बनी रहनी चाहिए. लोकतंत्र में ब्यूरोक्रेसी, डेमोक्रेसी और राजनेता को मिलकर काम करना चाहिए ताकि देश प्रदेश का विकास हो सके. इनके संबंध भी ठीक होने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो.

यह राजनीतिक दलों के लिए सीख है. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के शासन में अराजकता और अन्य अपराधों की तस्वीर भी देखने को मिली थी. 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. कांग्रेस के शासनकाल में रेप के बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज हुए.

‘बीजेपी अधिकाश सीटें जीतने वाली है’
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव पर सतीश पूनियां ने कहा कि 2023 के चुनाव में हमारे पास सलूम्बर की एक सीट थी. लेकिन जिस तरीके से पार्टी ने संगठनात्मक और प्रबंधन के तौर पर काम किया है. इससे बीजेपी अधिकाश सीटें जीतने वाली है.

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों के सामने रविंद्र सिंह भाटी ने ग्रामीणों को जीप से क्यों उतारा? Video Viral

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget