एक्सप्लोरर

Sardarshahar Bypolls 2022 Result: जानें कौन हैं बीजेपी के अशोक पींचा और कांग्रेस के अनिल शर्मा, जिनके बीच है कांटे की टक्कर

Rajasthan Bypoll 2022: चूरू के सरदारशहर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. आइये जानते हैें इस सीट के दो महत्वपूर्ण प्रत्याशियों के बारे में.

Sardarshahar Bye-Election Date 2022: चूरू (Churu) के सरदारशहर (Sardarshahr) के उपचुनाव (Sardarshahar Bye-Election Date 2022) में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे. जिसमें कुछ प्रत्याशी जनता के बीच अपनी मौजूदगी के लिए संघर्ष करते दिख रहे और कुछ जीतने के लिए डटे हुए हैं. वहीं कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी अनिल शर्मा (Anil Sharma) और बीजेपी (BJP) के अशोक पींचा (Ashok Pincha) में कड़ा मुकाबला रहा, जानिए कौन हैं सरदारशहर के नए 'सरदार'.

कौन हैं कांग्रेस के अनिल शर्मा?
अनिल शर्मा पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र हैं. कांग्रेस ने सहानुभूति वोट के लेने के लिए इन्हे प्रत्याशी बनाया है, जहां पहली बार ये चुनावी रण क्षेत्र में ताल ठोक रहे थे. इस क्षेत्र से इन्हें अपने पिता की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने का जिम्मादारी है. चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक अनिल कुमार शर्मा के नाम पर 2.52 लाख और इनकी पत्नी के नाम एक करोड़ 92 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति है. शर्मा पर करीब 42 लाख रुपए का लोन भी है. पत्नी के पास आधा किलो से ज्यादा सोना और एक किलो चांदी है. पति-पत्नी दोनों के नाम करीब 41 बीघा जमीन है और उनकी पत्नी के नाम लग्जरी कार भी पंजीकृत है.

बीजेपी से ताल ठोकने वाले कौन हैं अशोक कुमार पींचा?
सरदारशहर से चुनावी रणक्षेत्र में बीजेपी के टिकट पर अपनी रहे अशोक कुमार पींचा ने, 2008 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था. उस चुनाव में पींचा को कुल 73,902 वोट मिले थे. जहां उन्होंने 9,774 मतों से कांग्रेस के भंवर लाल शर्मा को हराया था. लेकन इसके बाद से लगातार वर्ष 2013 और 18 का चुनाव हार गए. वह लगातार चौथी बार मैदान में है. 

अशोक कुमार पींचा के पास 1.7 करोड़ से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है और इनकी पत्नी के नाम करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है. चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार इनके पास करीब 1.67 करोड़ रुपए की संपत्ति दिखाई है. पींचा के पास करीब 25 ग्राम सोना है और पत्नी के पास आधा किलो से ज्यादा सोना है.

ढाई लाख से अधिक मतदाता कर रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
सरदारशहर सीट पर मतदाताओं की मिली जुली जातियों वाली आबादी है, इस क्षेत्र से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इन्हीं मतदाताओं के हाथों में है. इस सीट पर कुल 2 लाख 89 हजार 5 सौ से अधिक मतदाता हैं. जिनमें ग्रामीण क्षेत्र से 2 लाख 19 हजार 5 सौ और शहरी क्षेत्र से 67 हजार से अधिक मतदाता दर्ज हैं.

जातीय समीकरणों के आधार पर सरदारशहर में जाट समुदाय की आबादी 74500 से अधिक है. उनकी आबादी इस सीट पर निर्णायक भूमिका अदा करती है. जबकि यहां हरिजन की आबादी 55 हजार, ब्राह्मण 40 हजार 5 सौ, मुस्लिम समुदाय 23 हजार, राजपूत 20 हजार, माली 10 हजार, कुम्हार 8 हजार, स्वामी-8500, अग्रवाल 4 हजार, जैन 4 हजार, सोनी हजार, सुथार 7 हजार और सिद्ध समुदाय की आबादी भी 7 हजार के आसपास है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Crime: कौन है आपत्तिजनक वीडियो में सालेह मोहम्मद के साथ दिखी महिला, जो खुद हुई सेक्सटॉर्शन का शिकार?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget