एक्सप्लोरर

Sardarshahar Bypoll 2022: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शंखनाद होगा सरदारशहर उपचुनाव का परिणाम, त्रिकोणीय है मुकाबला

Sardarshahar By Election 2022 Result: सरदारशहर उपचुनाव में इस बार 72.09 प्रतिशत वोटिंग हुई है. जबकि साल 2018 में 76.42 फीसदी मतदान हुआ था. तुलना में इस बार 4.33 फीसदी कम वोट पड़े.

Sardarshahar By Election 2022: चूरू की सरदारशहर सीट (Sardarshahar By Election 2022) के लिए हुए उपचुनाव का आज परिणाम आने वाला है. कौन बनेगा सरदारशहर का नया 'सरदार'? इसपर सबकी नजर टिकी हैं. दरअसल, इस बार पिछली बार की तुलना में 4.33% कम मतदान हुआ है. हालांकि, सभी दल अपने-अपने लाजवाब दलीले दे रहे हैं. लेकिन चूरू को जानने और समझने वालों की मानें तो चुनाव का परिणाम सबको चौंकाने वाले होगा. 

पहली बात तो सरदारशहर में उपचुनाव हुआ है और दूसरी बात यह कि बीते 10 साल में यह सबसे खराब वोटिंग परसेंटेज रहा है. इसके पीछे कारण जो भी दिए जाएं, लेकिन एक बड़ी वजह कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' भी मानी जा रही है. आज 8.00 बजे से वोटों की गिनती शुरू होने जा रही है. इस परिणाम से साल 2023 के चुनाव के लिए शंखनाद हो जाएगा.

कम मतदान है सबकी चिंता
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में इस बार 72.09 फीसदी मतदान हुआ है. इसे अगर देखा जाय तो पिछले 2018 की 76.42 फीसदी की तुलना में 4.33 फीसदी कम है. इतना ही नहीं ये वोटिंग का प्रतिशत लगातार कम होता जा रहा है. 2013 के विधान सभा चुनाव में 79.62 फीसदी मतदान हुआ. ऐसे में 2013 और 2018 से लेकर अब तक सबसे कम मतदान है. सरदारशहर अपना पुराना रिकॉर्ड भी नहीं छु पाया है. फिर ऐसे में स्थिति चुनौती पूर्ण दिख रही है. सरकार और विपक्ष दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है.

राहुल के उत्साह को मिलेगी ताकत
आज आने वाला परिणाम राहुल गाँधी के उत्साह को ताकत देगा. अगर परिणाम पक्ष में नहीं आया तो बहुत कुछ तय हो जायेगा. 5 दिसम्बर को हुए मतदान में जहां बड़ी संख्या में सरदारशहर के लोगों के राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में जाने की बात सामने आई है. राहुल की यात्रा उधर नहीं जायेगी इसलिए वहां के लोगों ने उधर जाना चाहा है. वहीं, कुछ लोगों की मानें तो ये उपचुनाव था इसलिए बहुत उत्साह नहीं दिखा, क्योंकि अब लोगों को लगता है क़ि 12 महीने में आम चुनाव होना है अब उसी में अपने मन की वोटिंग करनी है. हालांकि, कई जगहों पर महिलाओं का वोट ज्यादा पड़ा है. इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं लेकिन विपक्ष भी इस बार सकते में है.

10 प्रत्याशी हैं मैदान में
सरदारशहर उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी के अशोक पींचा, कांग्रेस के अनिल शर्मा व आरएलपी के लालचंद मूंड सहित में इस लड़ाई को मजबूती से देखा जा रहा है. इन तीनों दलों के नेताओं की माने तो अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. जबकि इस विधानसभा में 289843 लाख मतदाताओं में से 208956 ने मतदान किया. भले ही परिणाम 8 दिसंबर आएगा लेकिन दबाव तीनों दलों पर दिख रहा है. वहीं, आकंड़ों की माने तो पहले पांच घंटे में 36.68 फीसदी मतदान और अंतिम चार घंटे में 36 प्रतिशत मतदान हुआ. फिर भी पिछले दो चुनाव से कम मतदान हुआ है. 

यह भी पढ़ें: Sardarshahar Bypoll Results 2022 Live: कौन बनेगा सरदारशहर का 'सरदार'? आज होगा 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget