एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: वह लकी विधानसभा सीट जहां चलता है अशोक गहलोत का 'जादू', जानें कितनी बार जीते हैं लोकसभा चुनाव?

Rajasthan News: राजस्थान में 1998 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन वो विधायक नहीं थे. ऐसे में उनके लिए सरदारपुरा सीट से जीते मानसिंह देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था.

Jodhpur News: राजस्थान में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Seat 2023) होने हैं. प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट (Sardarpura Assembly constituency) को वीवीआईपी सीट माना जाता है.यहां से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) लगातार कई चुनाव जीत चुके हैं. राजस्थान में 1998 में विधानसभा चुनाव हुए थे.गहलोत ने वह चुनाव नहीं लड़ा था. लेकिन सर्व सहमति से अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बना दिया गया.इसके बाद सरदारपुरा सीट के विधायक मानसिंह देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था. फिर उस सीट पर उपचुनाव कराया गया. गहलोत ने मुख्यमंत्री रहते हुए सरदारपुरा विधानसभा सीट 1999में चुनाव लड़ा और 49 हजार वोटों से जीते थे.

साल 1999 में हुए उपचुनाव के बाद सरदारपुरा विधानसभा सीट वीवीआईपी सीट में बदल गई. उसके बाद से गहलोत इस सीट लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं.हालांकि 1977 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहला विधानसभा चुनाव बलवीर सिंह कछवाहा के सामने लड़ा था. उस दौरान गहलोत को हार का सामना करना पड़ा था. परिसीमन के दौरान सरदारपुरा सीट का एक हिस्सा जिसे मोहल्ला कहते हैं, जहां ब्राह्मण और बनियों का वर्चस्व है, उस हिस्से को सरदारपुरा सीट से हटा दिया गया था. उसके बाद से जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट मुस्लिम-माली समाज बहुल सीट हो गई. राजपूत और अन्य जातियों का भी वर्चस्व है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत माली समाज से हैं. सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों से अच्छी जीत हासिल करते हैं. लेकिन अपने खुद के वार्ड में उनको संघर्ष का सामना करना पड़ता है.

अशोक गहलोत का विधानसभा चुनाव

राजस्थान विधानसभा के 1998 के चुनाव के बाद सर्व सहमति से अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने थे. साल 1998 में सरदारपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता मानसिंह देवड़ा जीते थे.अशोक गहलोत के लिए उन्होंने सरदारपुरा विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. गहलोत ने मुख्यमंत्री रहते हुए सरदारपुरा विधानसभा सीट से 1999 में भारी मतों से जीत हासिल की थी. उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था.

  • 2003 के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ने बीजेपी के महेंद्र झाबक को 24 हजार वोटों से हराया. इस चुनाव के बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी.
  • 2008 के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ने बीजेपी के राजेंद्र गहलोत को 16 हजार वोट से हराया और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने.
  • 2013 में अशोक गहलोत ने बीजेपी के शंभू सिंह खेतासर को 18 हजार वोटों से हराया. प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी.
  • 2018 में अशोक गहलोत ने बीजेपी के शंभू सिंह खेतासर को 48 हजार वोटों से हराया. तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने.

अशोक गहलोत का लोकसभा चुनाव

अशोक गहलोत ने जोधपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार लोकसभा का चुनाव जीता. 

  • 1980 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते.
  • 1985 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते.
  • 1990 में जसवंत सिंह जसोल से अशोक गहलोत हारे.
  • 1991 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते.
  • 1996 में 5 हजार वोटों से अशोक गहलोत ने जसवंत सिंह बिश्नोई को हराया.
  • 1998 में मध्यवर्ती चुनाव में अशोक गहलोत ने बड़ी जीत हासिल की. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी का होगा हल्ला-बोल प्रदर्शन, रवाना हुआ रथ, 126 गावों से गुजरेगा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर...'
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर हमला'
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Embed widget